शहर

नालंदा में मौसम बना काल! तेज आंधी की चपेट में आकर 200 मीटर ऊपर उड़ी वृद्ध महिला, जमीन पर गिरकर हुई दर्दनाक मौत

बिहार के नालंदा जिले में अचानक बदले मौसम ने एक दर्दनाक हादसे को जन्म दे दिया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज आंधी और धूल भरी हवाओं के बीच एक वृद्ध महिला की जान चली गई, जिससे परिवार में मातम छा गया।

Image

नालंदा में अचानक बदले मौसम ने मचाई तबाही

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Nalanda News: बिहार के नालंदा से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है। दरअसल जिले में शनिवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के बाद हुई हल्की बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं यह मौसम एक परिवार के लिए काल साबित हुआ। बताया जा रहा है कि दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव में तेज आंधी की चपेट में आकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।

200 मीटर उड़कर नीचे गिर गईं

जानकारी के मुताबिक, श्रुति देवी अपने घर की छत पर रखे अनाज को समेटने के लिए गई थीं। इसी दौरान अचानक तेज हवा का झोंका आया, जिससे वह करीब 200 मीटर उड़कर नीचे गिर गईं। गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजन उन्हें तुरंत बिहारशरीफ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

छत पर रखे अनाज को समेटने गई थीं महिला

मृतका के रिश्तेदार बताया कि शाम होते ही मौसम ने अचानक करवट ले ली। इसके चलते तेज हवा के झोंके से छत पर मौजूद उनकी वृद्ध परिजन हवा के झोंके से 200 मीटर उड़कर नीचे गिर गईं, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान श्रुति देवी के रूप में हुई है जो छत पर रखे अनाज को समेटने गई थीं। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि महिला अपना संतुलन खो बैठीं और हवा में उड़ते हुए छत से नीचे जमीन पर गिर गईं।

पूरे इलाके में शोक की लहर

इस पूरी घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। एक ओर जहां खराब मौसम से परिवार के लोग परेशान थे तो वहीं उनकी एक परिजन की दर्दनाक मौत से पूरे घर में मातम छा गया। इस वक्त बच्चे-बूढ़ों सबका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौसम के इस भयावह बदलाव के कारण आज एक परिवार की खुशियां छीन लीं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article