शहर

Arrah News: आरा की इस यूनिवर्सिटी में हुआ भारी बवाल, छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज; देखें वीडियो

Arrah News: बिहार के आरा में छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जानकारी के अनुसार, सीनेट की बैठक के विरोध के दौरान ये पुलिस ने लाठी चार्ज किया। वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में छात्रों ने नारेबाजी भी की। बता दें कि आज इस यूनिवर्सिटी में राज्यपाल का दौरा था। इसी बीच अपनी मांगों को लेकर छात्र नेताओं ने प्रदर्शन किया था।

Image

आरा में छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प

Arrah News: आरा के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में स्थित वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में आज जमकर हंगामा देखने को मिला। यहां आज सीनेट की बैठक को लेकर बिहार के राज्यपाल दौरा था। इसी दौरान विभिन्न समूह के छात्रों सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुस गए। इस दौरान गेट पर पुलिसकर्मी तैनात थे लेकिन छात्रों के गुट ने उस गेट को भी तोड़ दिया। इसके बाद छात्रों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। इस बीच पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को पहले हटाने की कोशिश की। लेकिन छात्रों के ना मानने पर पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी।

वहीं पुलिस की सख्ती के बाद भगदड़ जैसा माहौल बन गया। इस घटना में कई छात्रों को चोट भी आई। वहीं मामले की पूरी जांच वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बता दें कि बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर सीनेट की बैठक में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में 700 करोड़ का बजट पारित करने के लिए पहुंचे हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kolhapur News: 4 साल का प्यार, शादी की बात पर विवाद और फिर खौफनाक वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका को खाई में धकेलकर उतारा मौत के घाट

Kolhapur News: 4 साल का प्यार, शादी की बात पर विवाद और फिर खौफनाक वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका को खाई में धकेलकर उतारा मौत के घाट

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बढे़गी हलचल! 13 से 18 अक्टूबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं गरज-चमक के बरसात तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बढे़गी हलचल! 13 से 18 अक्टूबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं गरज-चमक के बरसात तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं

Damoh News: दमोह अस्पताल में इंसानियत शर्मसार! बीमार बच्चे का इलाज कराने आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

Damoh News: दमोह अस्पताल में इंसानियत शर्मसार! बीमार बच्चे का इलाज कराने आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

Noida News: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, श्रवण कुमार सिंह बने ग्रेटर नोएडा के नए DCP, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

Noida News: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, श्रवण कुमार सिंह बने ग्रेटर नोएडा के नए DCP, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

Delhi Metro के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, बंद मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा भी बहाल

Delhi Metro के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, बंद मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा भी बहाल