शहर

वादियों को चूमकर रफ्तार लें मजा, Srinagar-Katra Vande Bharat का बढ़ा रूट; श्रीनगर से डायरेक्ट जम्मू तवी हाई स्पीड ट्रेन

Srinagar Vande Bharat Express : श्रीनगर से श्री माता वैष्णोदेवी कटरा तक संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस को अब जम्मूतवी तक विस्तारित किया जाएगा। एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, 30 अप्रैल से विस्तारित रूट पर हाईस्पीड ट्रेन को चलाया जाएगा। खास बात यह है कि 8 कोच की जगह अब 20 कोच लेकर ट्रेन चलेगी।

Image

श्रीनगर से डायरेक्ट जम्मू तवी तक वंदे भारत एक्सप्रेस (फोटो-AI)

Srinagar-Jammu Tawi Vande Bharat Express : जम्मू-कश्मीर में यातायात सुविधाओं के विकास के लिए कवायतें तेज हैं। पहाड़ों पर रेलवे, रोड इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत कर सुगम यात्रा की बंदोबश्त किए जा रहे हैं। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने एक और तोहफा दिया है। अब श्रीनगर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को 30 अप्रैल से जम्मू-तवी तक बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, ट्रेन में अब 8 के बजाय 20 कोच होंगे, जिससे क्षमता, कनेक्टिविटी और आराम में काफी सुधार होगा। यह कदम पर्यटन को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए उठाया गया है। अब महज 4 घंटे 35 मिनट में दोनों शहरों के बीच सफर पूरा होगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने 'एक्स' पर आधिकारिक तौर पर सूचित किया श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन और श्रीनगर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 26401 और 26402 का विस्तार अब जम्मू तवी तक किया जाएगा। यह सेवा विशेष ट्रेन संख्या 02601 के रूप में 30 अप्रैल को जम्मू तवी से शुरू होगी। इसके संचालन से घाटी के लोगों को बड़ी सहूलियत होगी।

स्टेशन का नामआगमन टाइमिंगप्रस्थान टाइमिंगठहरावदूरी (किमी)
जम्मू तवी10:300
श्री माता वैष्णो देवी कटरा11:5411:595 मिनट
बिजबिहारा14:2514:3510 मिनट
श्रीनगर15:05266.66

जम्मू तवी-श्रीनगर की टाइमिंग

जम्मू तवी-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जम्मू तवी से सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान करेगी और 266.66 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए दोपहर 3 बजकर 05 मिनट पर श्रीनगर पहुंचेगी। रास्ते में यह श्री माता वैष्णो देवी कटरा में सुबह 11 बडकर 54 मिनट से 11:59 बजे तक और ट्रेन संख्या 26402 के क्रॉसिंग के लिए बिजबिहारा में दोपहर 2 बजकर 25 से 2 बजकर 35 मिनट तक ठहराव लेगी।

श्रीनगर-जम्मूतवी वंदे भारत का किराया

यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार को रोजना सेवा देती है। इसके एसी चेयरकार का किराया 715 से 890 और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1320 से 1520 रुपये है।

यह सेवा 20 कोच वाले वंदे भारत रैक के साथ चलेगी और इसे वंदे भारत उद्घाटन विशेष के रूप में वर्गीकृत किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन का नियमित कार्यक्रम अलग से अधिसूचित किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन में अब 8 डिब्बों के बजाय 20 डिब्ब लगेंगे, जिससे यात्रियों को टिकट और आराम आरामदायक सफर के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस ट्रेन से पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Gujarat News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ग्रामीण बने सहारा, झोली में प्रसूता को उठाकर तेज बहाव वाली नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

Gujarat News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ग्रामीण बने सहारा, झोली में प्रसूता को उठाकर तेज बहाव वाली नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

Chhatarpur News: न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा शख्स, नहीं हुई कार्रवाई तो खाया जहर; परिवार ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप

Chhatarpur News: न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा शख्स, नहीं हुई कार्रवाई तो खाया जहर; परिवार ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप

अब झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक में प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दिपके? CJP ने छात्रों की मांगों का किया खुलकर समर्थन

अब झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक में प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दिपके? CJP ने छात्रों की मांगों का किया खुलकर समर्थन

डेहरी नगर परिषद अधिकारी हत्याकांड पर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा- और कितने अधिकारियों की लेंगे जान?

डेहरी नगर परिषद अधिकारी हत्याकांड पर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा- और कितने अधिकारियों की लेंगे जान?

लुधियाना को मिले दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस', मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर-1

लुधियाना को मिले दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस', मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर-1