शहर

'अयोध्या में ही होगा भाजपा का लंका कांड', 'भगवान के ऑडिट से नहीं बचेगा गिरोह'; राम मंदिर चंदा चोरी पर अखिलेश का तंज

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि अब भाजपा के अहंकार की स्वर्णिम लंका और उसके ’लंकाधिपति’ दोनों का अंत तय है। उन्होंने कहा कि भगवान के ऑडिट से ’भाजपाई-गिरोह’ बच नहीं पाएगा। यह तो अभी शुरुआत है और आगे पार्टी के भीतर आपसी संघर्ष देखने को मिलेगा।

Image

राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर अखिलेश यादव का तंज (फोटो-@yadavakhilesh)

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि अयोध्या ही भारतीय जनता पार्टी के लिए ’लंका’ साबित होगी और ’दानभक्तों’ का मुखौटा अब उतर चुका है। राम मंदिर में चढ़ावे के रूप में मिली नकदी और कीमती सामान के कथित गबन के मामले का संदर्भ देते हुए यादव ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर हिंदी में एक पोस्ट में लिखा, ’’भाजपा का लंका-कांड अयोध्या में ही होगा। इन ’दानभक्तों’ का मुखौटा उतर गया है, क्योंकि प्रभु की अलौकिक शक्ति ने अपना चमत्कार दिखा दिया है।

उन्होंने कहा कि अब भाजपा के अहंकार की स्वर्णिम लंका और उसके ’लंकाधिपति’ दोनों का अंत तय है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पहले दावा करती थी कि उसके पदाधिकारी इस्तीफा नहीं देते, लेकिन अब उनके इस्तीफों को ’त्यागपत्र’ कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है और आगे पार्टी के भीतर आपसी संघर्ष देखने को मिलेगा।

’भाजपाई और उनके संगी-साथियों’ के काले कारनामों का प्रथम अध्याय खुला-अखिलेश

यादव ने आरोप लगाया, ’’दरअसल अभी तो ’भाजपाई और उनके संगी-साथियों’ के काले कारनामों, करतूतों और कारगुजारियों का ये प्रथम अध्याय खुला है। बंटवारे की इस लड़ाई में अब इनकी ’पार्टी, संघ, सभा, परिषद, वाहिनी और ट्रस्ट की टोली’ एक-दूसरे की पोल खोलेगी, इससे पहले कि ये लोग चोरी के माल से भरा अपना ’झोला-बोरा’ लेकर इधर-उधर भागें सीमाएं सील कर देनी चाहिए।

यादव ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ’’नीट के छात्र कह रहे हैं कि जब इस्तीफों का दौर शुरू हो ही गया है तो ’लीकाधिपति’ को भी इस्तीफा देना चाहिए। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, ’’गणित पढ़ने का क्या फायदा, जब गिनती ही गड़बड़ हो। सोना-चांदी कम तौला जाए और आभूषण चोरी हो जाएं। राम मंदिर से जुड़े कथित गबन के मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल ’’दीये तले अंधेरा’’ नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के घोर अंधकार से भरी खाई है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि भव्य मंदिर में हुई कथित चोरी एक दिन सामने आएगी। उन्होंने कहा कि इतिहास में 17 बार लूट करने वाले सदियों तक बदनाम रहे। लेकिन जिन्होंने केवल 40 दिनों में 70 बार कथित लूट की, उनका नाम इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज होगा। यादव ने कहा कि जरा सोचिए, जिन्होंने केवल सात सप्ताह में इतनी बड़ी कथित चोरी की, उन्होंने इतने वर्षों में कितना लूटा होगा। आपस में कितना बांटा, कितना छिपाया और कितना अपने सरगना तक पहुंचाया। यह पूरी तरह निंदनीय है।’’

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें