शहर

सीतापुर लोकसभा, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और रिजल्ट डेट

Sitapur UP Loksabha Election 2024: यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में लोकसभा चुनाव आयोजित किया जा रहा है। इसमें सीतापुर लोकसभा सीट भी शामिल है। सीतापुर लोकसभा सीट पर चौथे चरण में मतदान होगा। आइए आपको सीतापुर चुनाव की तिथि, प्रमुख उम्मीदवारों के नाम व अन्य संबंधित जानकारी दें।

Image

सीतापुर यूपी लोकसभा चुनाव 2024

Sitapur UP Loksabha Election 2024: देशभर में लोकसभा चुनाव का आयोजन सात चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण का मतदान 19 मई को हुआ था और अंतिम चरण के मतदान 4 जून 2024 को होंगे। इस बीच 13 मई को चौथे चरण के लोकसभा चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। चौथे चरण में देश के 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीट पर मतदान किया जाएगा। इस लोकसभा सीटों में यूपी की सीतापुर लोकसभा सीट भी शामिल है। वर्तमान में इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। बता दें कि यूपी सीतापुर जिला ऐतिहासिक और पौराणिक दोनों रूप में बेहद अहम है। आइए आपको सीतापुर लोकसभा सीट पर प्रमुख उम्मीदवारों सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दें...

सीतापुर लोकसभा क्षेत्र जाति समीकरण

सीता लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 18 लाख से अधिक है। इसमें ग्रामीण मतदाताओं की संख्या 81 प्रतिशत है और शहरी मतदाताओं की संख्या करीब 19 प्रतिशत है। इसमें 27 प्रतिशत दलित, 12 प्रतिशत कुर्मी और 28 प्रतिशत अन्य पिछड़े वर्ग के मतदाता है।

सीतापुर लोकसभा 2024 मतदान की डेट (Sitapur Lok Sabha 2024 Polling Date)

उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटों पर सातों चरणों में लोकसभा चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इन 80 सीटों में सीतापुर लोकसभा सीट भी शामिल है। सीतापुर लोकसभा सीट पर चौथे चरण के चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा 2024 शेड्यूल के अनुसार सीतापुर लोकसभा सीट पर चुनाव 13 मई को आयोजित किए जाएंगे।

सीतापुर लोकसभा 2024 मतगणना की तिथि (Sitapur Lok Sabha 2024 Result Date)

देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 पहले, दूसरे और तीसरे चरण के बाद अब चौथे चरण की तैयारी की जा रही है। सभी 543 सीटों पर सात चरण के चुनाव पूरे होने के बाद 4 जून को मतगणना करने के बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। ईवीएम में कैद हुई सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

सीतापुर लोकसभा 2024 प्रमुख उम्मीदवार (Sitapur Lok Sabha 2024 Key Candidates)

भारतीय जनता पार्टी -भाजपा (BJP) - राजेश वर्मा

कांग्रेस (Congress) - राकेश राठौर

बहुजन समाज पार्टी- बीएसपी (BSP) - महेंद्र सिंह यादव

सीतापुर लोकसभा सीट पर 6 बार कांग्रेस ने 2 बार जनसंघ ने एक बार जनता पार्टी, 3 बार बहुजन समाज पार्टी और 4 बार बीजेपी ने जीत हासिल की है। बता दें की 1991 और 1998 में जीत हासिल करने के बाद 2014 और 2019 में बीजेपी के राजेश वर्मा ने जीत हासिल की। 2024 लोकसभा चुनाव में एक बार फिर राजेश वर्मा सांसद बनने की तैयारी कर रहे हैं।

सीतापुर लोकसभा 2019 रिजल्ट

लोकसभा चुनाव 2019 में सीतापुर सीट के लिए बीजेपी के राजेश वर्मा, बीएसपी के नकुल दुबे और कांग्रेस के कैसर जहां चुनावी रण में उतरे थे। चुनाव में 5,14,528 वोटों के साथ बीजेपी के राजेश वर्मा ने एक बार फिर जीत हासिल की थी। इस दौरान बीएसपी के नकुल दुबे ने 4,13,695 वोट हासिल किए थे और कांग्रेस के कैसर जहां ने 96,018 वोट मिले थे।

सीतापुर लोकसभा 2014 रिजल्ट

लोकसभा 2014 में सीतापर सीट पर बीजेपी के राकेश वर्मा ने जीत हासिल की थी। इस दौरान उनके साथ बीएसपी के कैसर जहां, एसपी के भारत त्रिपाठी और कांग्रेस की वैशाली अली चुनावी मैदान में उतरे थे। राजेश वर्मा ने चुनाव में 4,17,546 वोट हासिल किए थे। कैसर जहां को 3,66,519 वोट मिले थे, भारत त्रिपाठी को 1,56,170 वोट मिले और कांग्रेस वैशाली अली को 29,104 वोट मिले थे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article