शहर

शिवमोगा में भाजपा युवा मोर्चा सचिव अरेस्ट, महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप

शिवमोगा जिला भाजपा युवा मोर्चा सचिव अरुण कुगवे को युवती से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जज के सामने पेश करने के बाद शिवमोगा सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

Image

शिवमोगा भाजपा युवा मोर्चा सचिव अरुण कुगवे गिरफ्तार

Shivamogga News: शिवमोगा जिला भाजपा युवा मोर्चा सचिव अरुण कुगवे रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अरुण कुगवे पर एक युवती से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने का आरोप है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित महिला का आरोप

अरुण कुगवे सागर का निवासी है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि अरुण कुगवे ने उससे प्यार का इजहार किया था और शादी का वादा भी किया था। पीड़िता के अनुसार आरोपी शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। लेकिन दो महीने पहले आरोपी ने दूसरी महिला से सगाई कर ली। पीड़िता ने सागर थाने में केस दर्ज कराया है। साथ ही शिवमोगा महिला थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है।

शिवमोगा सेंट्रल जेल भेजा गया

अरुण कुगवे को रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया। महिला थाने के पुलिस निरीक्षक भरत कुमार ने पूछताछ के बाद में उसे जज के सामने पेश किया गया। जिसके बाद अरुण कुगवे को शिवमोगा सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article