पटना

बिहार के नवादा में UGC-NET पेपर लीक की जांच करने पहुंची CBI टीम पर हमला, चार गिरफ्तार

UGC NET Paper Leak Case: बिहार के नवादा में यूजीसी पेपर लीक की जांच करने वाली टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसके बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

UGC NET Paper Leak Case: बिहार के नवादा में यूजीसी नेट पेपर लीक की जांच करने पहुंची सीबीआई टीम पर दिया गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने जांच टीम को फेक बताया और फिर हमला कर दिया। इसके साथ ही दो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसमें कुछ लोगों को चोट आई हैं। वहीं, हमले से जुड़े मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

चार लोगों की गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम पुलिस के साथ नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के मुरहेना-कसियाडीह पहुंची थी, जहां ग्रामीणों ने टीम को फर्जी बताकर हमला कर दिया। इस मामले में रजौली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आठ लोगों को नामजद बनाया गया है। साथ ही 150 से 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

छापेमारी से लौटते वक्त हमला

बता दें कि सीबीआई की टीम छापेमारी करने पहुंची थी और छापेमारी के बाद लोगों से पूछताछ कर वापस लौट रही थी, तभी कुछ लोगों ने सीबीआई टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में कुछ लोग चोटिल भी हुए और सीबीआई टीम के दो वाहनों में तोड़फोड़ भी किया गया। हमले के बाद रजौली थाने को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हिरासत में लिया।

आईडी कार्ड दिखाने के बाद भी हमला

बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार शाम चार बजे की है, जब सीबीआई की टीम नवादा पुलिस के साथ मुरहेना के कसियाडीह गांव के रहने वाले फूलचंद प्रसाद और उनकी पत्नी बबिता देवी के घर छापेमारी कर वापस लौट रहे थे। तभी 200 से 300 की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सीबीआई अधिकारी को नकली बताया, जिसके बाद सीबीआई ने पहचान पत्र भी दिखाया, लेकिन इसके बाद भी हमला कर दिया गया। हमले में सीबीआई टीम की ओर से ड्राइवर संजय सोनी घायल हो गए।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!