शहर

यूपी के महाराजगंज में मासूम से दरिंदगी, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा; फिर किया पुलिस के हवाले

यूपी के महाराजगंज से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। आरोपी ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी, फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिला मुख्‍यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में सात साल की एक बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तब शराब के नशे में धुत धर्मेंद्र (35) ने उसे पकड़ लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

आरोपी को पीटा

अधिकारी के मुताबिक, बच्ची की चीख-पुकार सुन जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने धर्मेंद्र को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक के नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ फौरन सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।

आरोपी गिरफ्तार

सिंह के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article