शहर

Video: जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को शख्स ने मारे चार थप्पड़, सामने आया वीडियो

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके के साथ धक्का-मुक्की हुई है। यहां के शहीद स्मारक में कुछ लोगों ने दीपके पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। फिलहाल पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।

जयपुर में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके के साथ धक्का-मुक्की की खबर है। यहां एक अनजान शख्स ने उन्हें थप्पड़ भी मारा। इस धक्का-मुक्की के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। बता दें कि पुलिस ने एक को हिरासत में भी लिया है।

दिपके पर थप्पडों की बरसात

जानकारी के मुताबिक, ये धक्का-मुक्की तब हुई जब अभिजीत दीपके प्रदर्शन के लिए शहीद स्मारक पहुंचे ही थे। इस दौरान वहां लोगों की काफी भीड़ पहले से जमा थी। यहां लोग अभिजीत को अपने कंधों पर उठाकर ले जा रहे थे। तभी वहां भारी हंगामा हो गया और इसी दौरान कुछ लोगों ने दीपके पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने ऐसे स्थिति पर पाया काबू

वहीं, कार्यक्रम स्थल पर झड़प शुरू होते ही पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौके पर पहुंच गए। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गौरतलब है कि प्रदर्शन स्थल पर अभिजीत के पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा थे। उन्होंने भ्रष्टाचार और नीट पेपर लीक के खिलाफ नारे लिखे हुए बैनर पकड़ रखे थे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे भी लगाए गए।

इस बीच, अभिजीत दिपके ने अपने ऊपर हुए शारीरिक हमले को लेकर एक्स पर एक पोस्ट भी किया है। इसमें उन्होंने हमले को "डर और कायरता का संकेत" करार दिया। हमले के तुरंत बाद,उन्होंने एक एक्स पोस्ट में लिखा, "शारीरिक हमले डर और कायरता की निशानी हैं। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। मैं गांधी और अंबेडकर का अनुयायी हूं और मैं शांति और प्रेम के साथ इस लड़ाई को लड़ता रहूंगा।धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए!"

वहीं, पुलिस ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन मुख्य न्यायिक परिषद (सीजेपी) द्वारा परीक्षा में अनियमितताओं, प्रश्नपत्रों के लीक होने और बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया था।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article