शहर

उत्तराखंड में पलक झपकते ही गायब हुई स्कूटी, शातिर चोर की तलाश में पुलिस, CCTV में कैद हुई चोरी की घटना

उत्तराखंड के रुड़की में एक चोर ने चंद मिनटों में ही स्कूटी साफ कर दी और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी समाने आया है।

Image

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुड़की में शातिर चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि पलभर में ही चोरी की घटना को अंजाम दे दे रहे हैं। ऐसी ही एक घटना कोतवाली गंग नहर क्षेत्र में हुई। जहां एक शातिर चोर ने चंद मिनटों में ही स्कूटी को साफ कर दिया और वहां से फरार हो गया। स्कूटी चोरी की यह वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। जिसमें नकाबपोश शातिर चोर स्कूटी को चोरी करके ले जाते हुए दिख रहा है। इस घटना के बाद पुलिस चोर को तलाशने में जुटी हुई है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

स्कूटी मालिक के जाते ही आया चोर

यह घटना के कोतवाली गंग नहर के तहत रुड़की आवास विकास चौक के पास की है। जहां दुष्यंत मल्होत्रा नाम का व्यक्ति टिफिन देने के लिए अंदर गया था। जिसके तुरंत बाद ही नकाबपोश चोर ने मौका पाकर स्कूटी साफ कर दी। दुष्यंत के जाते ही सफेद मास्क पहने हुए एक चोर वहां आया और स्कूटी पर बैठकर वहां से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की पकड़ने के लिए तलाश कर रही है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article