शहर

बिहार में अब नहीं चलेंगे ‘डबल मीनिंग’ गानें, बस-ट्रक में अश्लील गाना बजाने पर हो सकती है जेल!

बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील गाने बजाने पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बस, ट्रक, ऑटो और सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे अश्लील व दोहरे अर्थ के गाने बजाने वालों पर FIR दर्ज होगी। इसके लिए सभी जिलों में विशेष पुलिस अभियान चलाया जाएगा।

Image

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (फाइल फोटो-@samrat4bjp)

Bihar News: बिहार में अब सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील या डबल मीनिंग गाने बजाना भारी पड़ सकता है। सार्वजनिक स्थलों पर अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज की जाएगी। डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बस, ट्रक, ऑटो रिक्शा या सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गाने बजाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इस आदेश का पालन न करने वालों को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

किसी भी भाषा में अश्लील गाना नहीं होगा बर्दाश्त

डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर सार्वजनिक स्थानों पर भोजपुरी, मगही, मैथिली या किसी भी अन्य भाषा के अश्लीलता फैलाने वाले गाने बजाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे गानों का समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इन गानों से बच्चों की मानसिकता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही इनसे महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा पर भी ठेस पहुंचती है। उन्होंने साफ कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की फूहड़ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अश्लील गानों से समाज में गलत संदेश

सम्राट चौधरी ने कहा कि अश्लील गानों से समाज में गलत संदेश जाता है, खासतौर पर बच्चों पर इसका गंभीर असर होता है, जो आगे चलकर उनके व्यवहार और सोच को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी अश्लील गानों पर रोक लगाना जरूरी हो गया है।

पुलिस हर जिले में चलाएगी विशेष अभियान

डीप्टी सीएम ने इस समस्या से सख्ती से निपटने के लिए बिहार के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने पुलिस को सार्वजनिक स्थानों, वाहनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अश्लील गाने बजाने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने का कहा है। इस आदेश का उल्लघंन करने वाले लोगों को जेल भी जाना पड़ सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article