शहर

ओडिशा में पटरी से उतरी महिमा गोसाईं एक्सप्रेस ट्रेन, रूट खुला; यात्रियों को लेकर निकली गाड़ी

ओडिशा के संबलपुर-शालीमार-संबलपुर महिमा गोसाईं एक्सप्रेस ट्रेन संबलपुर में पटरी से उतर गई। पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Image

संबलपुर-शालीमार-संबलपुर महिमा गोसाईं एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल (फोटो-ANI)

भुवनेश्वर : शालीमार-संबलपुर महिमा गोसाईं एक्सप्रेस का एक डिब्बा बृहस्पतिवार को संबलपुर रेलवे स्टेशन के करीब पटरी से उतर गया। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। पूर्वी तटीय रेलवे ने एक बयान में कहा कि यह घटना संबलपुर सिटी स्टेशन-संबलपुर जंक्शन के बीच हुई, जब ट्रेन बहुत धीमी गति से सुबह नौ बजकर 18 मिनट पर संबलपुर शहर से रवाना हुई।

भाषा के हवाले से रेलवे के बयान में कहा गया है कि इस घटना में जान या माल के नुकसान की खबर नहीं है। ट्रेन के गार्ड ने बताया कि ट्रेन की गति धीमी होने के कारण एक बड़ी घटना टल गयी। रेलवे अधिकारी और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और यात्रियों को दूसरी बोगी में बैठाया गया। पूर्वी तटीय रेलवे ने बयान में कहा कि 20831 शालीमार-संबलपुर एक्सप्रेस के गार्ड वैन के पीछे एक जनरल डिब्बे का पिछला हिस्सा बहुत धीमी गति से संबलपुर सिटी स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। इसमें कहा गया है, ‘‘ट्रेन सभी यात्रियों के साथ संबलपुर के लिए रवाना हो चुकी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article