शहर

प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव को गोलियों से भूना, बाइक सवार बदमाशों ने हत्या को दिया अंजाम

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पूर्व प्रधान व समाजवादी पार्टी से जुड़े पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Image

प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की हत्या

प्रयागराज : जिले के गंगापार के हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम समाजवादी पार्टी के नेता की हत्या से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार हमलावरों ने सपा के जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन यादव को सरेराह गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद पवन यादव के घर में कोहराम मचा है, जबकि परिजनों और समर्थकों में गहरा आक्रोश है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article