शहर

Jharkhand River: झारखंड में उल्टी बहती है ये नदियां, जानें वजह

भारत की झारखंड के पलामू की नदियां दूसरी नदियों से अलग हैं। यहां की नदियां बाकि नदियों की तरह नहीं है। आइए जानते हैं क्या है इन नदियों के उल्टे प्रवाह का कारण।

Image

अमानत और औरंगा नदी

Photo : Twitter

भारत अपने सस्कृति, खान-पान, ऐतिहासिक इमारतों और नदियों के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की झारखंड के पलामू की नदियां दूसरी नदियों से अलग हैं। यहां की नदियां बाकि नदियों की तरह नहीं है। इसपर बहुत कम लोगों का ही ध्यान जाता है कि यहां की प्रमुख नदियों में उत्तरी कोयल, अमानत, औरंगा जैसी नदियां शामिल हैं। वहीं इन नदियों की खासियत यह है कि ये सभी नदियां उल्टी दिशा में प्रवाहित होती हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रायद्वीपीय भारत की ढाल पश्चिम से पूरब की तरफ है। जिसका कारण है कि भारत की अधिकांश नदियों का प्रवाह पश्चिम से पूर्व की तरफ होता है। इसके साथ ही हिमालय से निकलने वाली इन सभ नदियों का प्रवाह उतर से दक्षिण की तरफ जाता है।

अमानत और औरंगा नदी

लेकिन आपको बता दें कि झारखंड की सभी नदियां दक्षिण से उतर की ओर या पूर्व से पश्चिम की ओर प्रवाह करती हैं। पलामू की ये नदियां अमानत और औरंगा छोटानागपुर पठार से बहती हैं। दोनों नदियों का प्रवाह पूरब से पश्चिम की तरफ है।

ऐसे होता है नदियों का प्रवाह

पलामू में उतरी कोयल नदी का प्रवाह अन्य नदियों से अलग दक्षिण से उतर दिशा की तरफ है। यहां गंगा का मैदान पलामू के उतर में है और समुद्र तल से इसकी ऊंचाई भी कम है। यही कारण है कि नदियों का प्रवाह यहां गंगा के समतल मैदान की तरफ है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article