शहर

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट का 70 फीसदी काम पूरा, 105 KM लंबी सुरंग में रोमांचक होगा सफर

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट का 70 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। बाकी काम दिसंबर, 2025 तक पूरा हो जाएगा। बता दें कि 125 किलोमीटर लंबे रेल लाइन प्रोजेक्ट में 105 किलोमीटर का हिस्सा सुरंग से होकर गुरेगा।

Image

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट का काम 2025 में पूरा होगा।

Photo : BCCL

Rishikesh-Karnaprayag Rail Line Project: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट दिसंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने से इस लाइन पर बेहद रोमांचक सफर होने वाला है, क्योंकि 125 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट में 105 किलोमीटर का सफर सुरंग से होकर तय होगा, जो यात्रियों को रोमांच से भर देने वाला होगा।

ट्रैक बिछाने का 70 फीसदी काम पूरा

इस परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इस लाइन पर ट्रैक बिछाने का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। साथ ही सुरंगों का निर्माण भी पूर्ण हो गया है। उन्होंने बताया कि टनल में 60 किलोमीटर तक कंक्रीट लाइनिंग का भी काम हो चुका है। अब जो काम बचा है उसे दिसंबर, 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।

प्रोजेक्ट के तहत 20 पुलों का निर्माण

बता दें कि इस प्रोजेक्ट के तहत 20 रेलवे पुल बनाए गए हैं, जिनमें 16 मुख्य रेलवे पुल और चार छोटे रेलवे पुल शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, इस परियोजना के तहत श्रीनगर गढ़वाल, गोचर और कालेश्वर में रेलवे स्टेशनों को जोड़ने के लिए मोटर पुल भी बनाए गए हैं।

105 किमी सुरंग का हिस्सा

रेल विकास निगम के केंद्रीय परियोजना महाप्रबंधक अजीत सिंह यादव और उप महाप्रबंधक ओपी मालगुडी ने बताया कि 125 किलोमीटर लंबे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट में 105 किलोमीटर सुरंग का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इसे दिसंबर, 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है, जिसके पूरा हो जाने से 2026 से इस लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।

इस रेल लाइन में सुरक्षा मानकों का बखूबी से ध्यान रखा गया है। साथ ही इसके लिए देवप्रयाग में एक सड़क का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा श्रीनगर, गोचर और कालेश्वर-सिंचाई में इसे नेशनल हाईवे से जोड़ा जाएगा, जिसके लिए मोटर पुलों का निर्माण किया गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article