Mumbai Rain Update: सक्रिय मानसून की बारिश ने मुंबईकरों को बड़ी राहत दी है। शहर को पानी की आपूर्ति करने वाले सात प्रमुख जलाशयों में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार सुबह 6 बजे तक इन सभी जलाशयों में कुल जल भंडारण बढ़कर 54.05 प्रतिशत तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में इसमें 1.66 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Uttarakhand News: भारी बारिश से रूद्रप्रयाग में नदियां उफान पर, बदरीनाथ हाईवे बंद; केदारनाथ मार्ग पर Landslide का खतरा
भांडुप स्थित हाइड्रोलिक इंजीनियर विभाग के मास्टर कंट्रोल सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार, सातों जलाशयों में इस समय 7 लाख 82 हजार 370 मिलियन लीटर पानी उपलब्ध है, जिससे आने वाले समय में मुंबई की जलापूर्ति व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
किस जलाशय में कितना पानी?
- भातसा झील- 48.20%
- मोडक सागर- 82.03%
- तानसा झील- 86.38%
- अपर वैतरणा- 33.74%
- मिडिल वैतरणा- 48.22%
- विहार झील- 100% (ओवरफ्लो)
- तुलसी झील- 100% (ओवरफ्लो)
- विहार और तुलसी झील पहले से ओवरफ्लो
ओवरफ्लो हो रही झीलें
जल संसाधन विभाग के अनुसार, विहार झील 7 जुलाई की रात 9 बजे से ओवरफ्लो हो रही है। वहीं तुलसी झील में 7 जुलाई की रात 11:43 बजे से पानी लगातार ओवरफ्लो हो रहा है। दोनों जलाशय अपनी पूरी क्षमता तक भर चुके हैं। भांडुप कॉम्प्लेक्स में पिछले 24 घंटों के दौरान 81 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि इस मानसून में अब तक कुल 1,899 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Delhi Weather: दिल्ली में सुबह-सुबह झमाझम, IMD का येलो अलर्ट जारी; अगले 2 दिन भी बरसेंगे बादल
आगे और बढ़ सकता है जल स्तर
अधिकारियों के अनुसार, यदि मुंबई और आसपास के इलाकों में इसी तरह मानसूनी बारिश जारी रही, तो आने वाले दिनों में जलाशयों का जलस्तर और बढ़ेगा। इससे शहर की पानी की जरूरतों को पूरा करने में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
