राँची

झारखंड में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक हादसे, रेलवे इंजीनियर समेत दो की मौत

झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़े दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक रेलवे इंजीनियर भी शामिल हैं, जो रेल लाइन पर काम करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Two Killed in Different Vande Bharat Train Accidents in Jharkhand (Symbolic Photo: iStock)

झारखंड में अलग-अलग वंदे भारत ट्रेन हादसों में 2 की मौत (प्रतीकात्मक फोटो: iStock)

Jharkhad Vande Bharat Train Accident: झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक रेलवे कर्मचारी भी शामिल है। अधिकारियों के अनुसार, यह घटनाएं शुक्रवार को हुईं। चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि देवघर निवासी 45 वर्षीय रेलवे इंजीनियर मनोज दास की मौत सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी और गम्हरिया स्टेशनों के बीच बीरबांस के पास हुई, जब वे राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गए।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और मृतक कर्मचारी के परिवार को मुआवजा प्रदान किया जा चुका है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मनोज दास डाउन लाइन पर कार्य कर रहे थे, तभी वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गए। सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि दास गम्हरिया के निवासी थे और आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

पूर्वी सिंहभूम जिले में हुई एक अन्य घटना में, चाकुलिया के 34 वर्षीय निवासी संतोष दास की मौत हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से हो गई। यह हादसा गुरुवार रात चाकुलिया और कनिमोहुली रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ। चाकुलिया राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शुक्रवार सुबह घटनास्थल से शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए उसे घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

(इनपुट - भाषा)

लेटेस्ट न्यूज

 Nilesh Dwivedi
Nilesh Dwivedi Author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article