Encroachment Removed from Roads in Ranchi: रांची में अभियान चलाकर सड़कों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। हर दिन अलग-अलग रूट पर से सड़कों पर कब्जा किए स्थाई और अस्थाई निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है। अरगोड़ा चौक से लेकर रेडिसन ब्लू होटल तक अतिक्रमण हटाया गया है। नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में ठेला, खोमचा और फुटपाथी दुकानदारों को हटा दिया गया है। इस दौरान 100 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए। दर्जनों अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए हैं।
इतना ही नहीं दुकान के बाहर लगे होर्डिंग, डिस्प्ले, प्लास्टिक आदि को भी जब्त कर लिया गया। दुकान के आगे बढ़कर सड़क तक लगाए गए शेड हटा दिए गए। अभियान के दौरान कडरू हज हाउस के पास कुछ दुकानदारों एवं अतिक्रमणकारियों ने विरोध भी जताया।
