राँची

Ranchi Weather : फिर बढ़ेगी ठंड, अगले दो दिनों में इतना गिरेगा न्यूनतम तापमान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2023, 01:26 PM IST

Ranchi News: रांची में 26 जनवरी के बाद ठंड काफी कम रहा। इससे लोगों के बदन से जैकेट एवं अन्य गर्म कपड़े भी उतर गए। हालांकि अभी ठंड गया नहीं है। यह फिर दस्तक दे रही है। मौसम विभाग के मुताबिक रांची समेत पूरे झारखंड में फिर ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। इतना ही सुबह में काले बादल भी छाए रहने की संभावना है। इसको लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने अलर्ट जारी किया है। बदलते मौसम में बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी गई है।

Image

रांची मौसम विज्ञान केंद्र

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तरी झारखंड में बढ़ेगी सुबह की कनकनी
  • इन क्षेत्रों में पांच डिग्री तक कम होता है तापमान
  • राजधानी में सुबह में छाए रह सकते हैं बादल

Ranchi Weather Update: अगले दो दिनों में रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम में बड़ा बदलाव होगा। न्यूनतम तापमान में कमी आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। रांची में दो दिनों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक कम हो सकता है। इसके साथ ही उत्तरी झारखंड में सुबह की कनकनी बढ़ जाएगी। इन हिस्सों के न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट आने के आसार हैं। रांची में सुबह में काले बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि धूप खिलने की वजह से अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक देश के उत्तरी हिस्से में हुई बारिश और मौसम में बदलाव का अधिक असर उत्तर-पश्चिम स्थित पलामू में अधिक पड़ेगा। दक्षिणी हिस्से में देश के दक्षिण से आ रही हवा के कारण सर्द हवा का प्रभाव कम रहेगा। इस बारे में मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि देश के उत्तरी हिस्सों में बदले मौसम का असर दक्षिण में आंशिक रूप से पड़ेगा।

रांची में गुरुवार को नौ डिग्री रहेगा तापमान

रांची में बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आएगी। यह 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री होगा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड होगा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री रहने के आसार हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री ही रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इस दिन यह 27 डिग्री होगा। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहेगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 11 डिग्री रह सकता है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं।

हवा की गति 18 किमी प्रति घंटे

रांची में बुधवार को हवा की रफ्तार तेज है। यह 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बह रही है। आर्द्रता 34 प्रतिशत है। गुरुवार को हवा 15 किलोमीटर की गति से बह सकती है। शुक्रवार को हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। शनिवार को गति बढ़कर 17 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएगी। रविवार को 15 और सोमवार को 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहने के आसार हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें