राँची

Ranchi New Fourlane: रांची में एक और सड़क बनेगी फोरलेन, जानिए आम जनता को कितना होगा इसका फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2023, 07:54 PM IST

Durga Soren Chowk to Rampur Fourlane: रांची के लोगों को नए साल में एक और सौगात मिली है। लोगों को एक नई फोरलेन सड़क मिलेगी। इससे लोगों का सफर आसान एवं जाम मुक्त होगा। फोरलेन सड़क निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। सड़क निर्माण पर 75 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

Image

फोरलेन सड़क, जिसका होना है निर्माण। फाइल फोटो

KEY HIGHLIGHTS
  • 75 करोड़ रुपए से बनाई जाएगी फोरलेन सड़क
  • सड़क निर्माण के लिए तैयार कर ली गई डीपीआर
  • 9 किलोमीटर लंबी होगी सड़क, इस पर कई जगह पुल बनेंगे

Ranchi Four Lane Construction: राजधानी में नेवरी से कांटा टोली होकर दुर्गा सोरेन चौक तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। इसके निर्माण की योजना पर काम जारी है। जबकि दुर्गा सोरेन चौक से नामकुम होकर रामपुर रिंग रोड तक सड़क बनाने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है। यह सड़क फोरलेन बनाई जानी है। पथ निर्माण विभाग इसके निर्माण को लेकर काम कर रहा है। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। इस सड़क का निर्माण 75 करोड़ रुपए से किया जाएगा। इसमें भू-अर्जन की भी राशि जुड़ी हुई है।

इस फोरलेन सड़क के किनारे बेहतर ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा। ड्रेनेज के ऊपर फुटपाथ बनाया जाना है। लगभग 9 किलोमीटर लंबी इस सड़क में कई जगहों पर कल्वर्ट और पुल भी बनाए जाएंगे। लंबे समय से इस सड़क को फोरलेन बनाए जाने को लेकर कवायद चल रही है। जमीन की उपलब्धता नहीं होने के कारण अब तक यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका है।

पहले एनएच-33 का हिस्सा थी यह सड़क

यह सड़क पहले एनएच-33 का हिस्सा थी। अब विकास से टाटा सिलवे होकर रामपुर तक की सड़क एनएच में तब्दील कर दी गई है। इस कारण यह सड़क एनएचएआई के अंतर्गत आ गई है। ऐसे में इसका निर्माण एनएचएआई के जरिए ही होगा। अब विकास से कांटा टोली, दुर्गा सोरेन चौक और नामकुम होकर रामपुर तक की सड़क पथ निर्माण विभाग के अधीन आ गई है। पहले चरण में पथ निर्माण विभाग विकास से दुर्गा सोरेन चौक तक की सड़क को फोरलेन बनाएगी। बहुत जल्द योजना को तकनीकी मंजूरी भी मिल जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री के अनुमोदन से आगे की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

पेड़ नहीं काटे जाने के कारण रुका है निर्माण

इधर, वन विभाग से दो पेड़ों को काटने की अनुमति नहीं मिलने की वजह से सिरम टोली-मेकन फ्लाईओवर का निर्माण रुका हुआ है। दो दिन से सड़क निर्माण करने वाली मशीन वहां खड़ी है। ऐसे में पथ निर्माण विभाग ने तय किया है जिस जगह कोई बाधा नहीं है, वहां पाइलिंग शुरू की जाएगी। ताकि योजना का काम चलता रहे। जब वन विभाग से पेड़ काटने की मंजूरी मिल जाएगी, तब उस जगह निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article