राँची

Ranchi Cricket Match: इंडिया-न्यूजीलैंड टी-20 मैच में उमड़ेगी भीड़, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 12:06 PM IST

India-New Zealand T20 match Today: क्रिकेट प्रशंसकों के इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गईं हैं। शुक्रवार की शाम रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा। टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले को लेकर रांची एवं पूरे झारखंड के प्रशंसकों में बहुत उत्साह है। वहीं, ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए अहम बदलाव किए गए हैं। बाहर से आने वाली गाड़ियों के लिए पार्किंग एवं अलग रूट तय किए गए हैं। मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होनी है।

Image

जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • धुर्वा स्थित स्टेडियम में गुरुवार को दोनों टीमें की थी प्रैक्टिस
  • स्टेडियम स्थित काउंटर पर तीन दिन हुई है टिकट की बिक्री
  • अब तक यहां खेले गए तीनों अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में जीती है टीम इंडिया

Ranchi News: इंडिया-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का आगाज रांची में शुक्रवार की शाम 7 बजे से होगा। शहर के धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम में दोनों टीमों में जबरदस्त मुकाबला होगा। गुरुवार को दोनों टीमों ने स्टेडियम में प्रैक्टिस किया था। शुक्रवार को मैच में भारी भीड़ उमड़ेगी। तीन दिनों तक स्टेडियम स्थित काउंटर से टिकट की खूब बिक्री हुई है। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं। गाड़ियों से स्टेडियम आने वाले क्रिकेट प्रशंसकों के लिए रूट निर्धारित हैं। अलग-अलग जिलों से आने वाली गाड़ियों एवं वीवीआईपी-वीआईपी और सामान्य गाड़ियों के लिए अलग व्यवस्था हुई है।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक जमशेदपुर, चाईबासा, खूंटी, सरायकेला, सिमडेगा जिले से आने वाली गाड़ियां तुपुदान रिंग रोड होकर प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा गोल चक्कर और संत थॉमस स्कूल के रास्ते रांची शहर में प्रवेश करेंगे। प्रभात तारा मैदान के पास गाड़ियां खड़ी की जानी हैं। कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, गुमला और लातेहार से आने वाली गाड़ियां रिंग रोड, दलादली और नयासराय होकर रांची शहर में प्रवेश करेंगी। यह गाड़ियां तिरिल में खड़ी की जाएंगी।

वीवीआईपी-वीआईपी गाड़ियां यहां होंगी खड़ी

वैसी गाड़ियां जिन पर सवार लोगों के पास वीवीआईपी एवं वीआईपी पास होगा, वह शहीद मैदान मोड़, मौसीबाड़ी और तिरिल मोड़ होकर जेएससीए स्टेडियम के उत्तर गेट वाले वीआईपी मार्ग से प्रवेश कर पार्किंग में खड़ी की जाएंगी। लाल पास वाली गाड़ियां स्टेडियम के दक्षिण गेट से प्रवेश कर पार्किंग स्थल तक पहुंचेंगी। मीडिया पास वाली गाड़ियां धुर्वा गोल चक्कर और धुर्वा बस स्टैंड होकर स्टेडियम के दक्षिण गेट से प्रवेश कर पार्किंग में खड़ी होंगी। सामान्य गाड़ियां संत थॉमस स्कूल के पास प्रभात तारा मैदान, मियां मार्केट, तीन मुहाना, सखुआ बागान, जवाहर लाल स्टेडियम, धुर्वा गोल चक्कर और तिरिल मोड़ के पास खड़ी की जाएंगी।

शहर में यह चौथा टी-20 मैच खेला जा रहा

रांची शहर में यह अंतरराष्ट्रीय चौथा टी-20 मैच खेला जा रहा है। तीन मैच टीम इंडिया जीती है। इस बार टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर हैं। दोनों टीमें 25 जनवरी को रांची पहुंची थी। बुधवार की रात टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सिमलिया स्थित फॉर्म हाउस में पूरी टीम ने डिनर किया था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article