जेएससीए के मुताबिक स्टेडियम के काउंटर से 24 जनवरी से 26 जनवरी तक टिकट बिकेगा। स्टेडियम के पश्चिमी गेट के पास टिकट काउंटर बनाया गया है। वहीं, जेएससीए के सदस्य कंप्लीमेंट्री पास और टिकट की बिक्री 23 जनवरी को एमएस धोनी पवेलियन में सुबह 10 बजे से करेंगे।
जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में पास एवं टिकट बांटे जाएंगे
रांची के अलावा जमशेदपुर में भी टिकट और पास बांटा जाएगा। 22 जनवरी को शहर के कीनन स्टेडियम में पास और टिकट बांटे जाने हैं। बता दें विंग ए के लोअर टियर के टिकट का दाम 1300 रुपए है। अपर टियर का 1000 रुपए। विंग सी में लोअर टियर का टिकट 1300 रुपए और अपर टियर 1000 रुपए का है। विंग बी में लोअर टियर 1800 रुपए और अपर टियर 1400 रुपए का है। विंग डी में लोअर टियर का टिकट 1700 रुपए और स्पाइस बॉक्स के टिकट का दाम 1600 रुपए है।
प्रेसिडेंट इन क्लोजर का टिकट 10 हजार रुपए का
अमिताभ चौधरी पवेलियन में प्रिमियम टेरिस का टिकट 2200 रुपए का है। प्रेसिडेंट इन क्लोजर का टिकट 10000 रुपए, हॉस्पिटैलिटी बॉक्स 5500 रुपए, कॉरपोरेट बॉक्स 4500 रुपए और कॉरपोरेट लाउंज का टिकट 8000 रुपए का है। प्रिमियम टेरिस को छोड़कर सभी में विद हॉस्पिटैलिटी सर्विस जुड़ा है। जबकि एमएस धोनी पवेलियनमें लग्जरी पार्लर ईस्ट का टिकट 6000 रुपए का है।
2016 में जेएससीए स्टेडियम में खेला गया था पहला इंटरनेशनल मैच
जेएससीए स्टेडियम में पहला इंटरनेशनल मैच 12 फरवरी 2016 को खेला गया था। यह मैच भारत और श्रीलंका के बीच हुआ था। यह भी टी-20 मैच था। इसके बाद 7 अक्टूबर 2017 को दूसरा टी-20 मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला गया था। फिर 19 नवंबर 2021 को न्यूजीलैंड के साथ टी-20 मैच हुआ था।
