राँची

Jharkhand Covid New Guidelines: रांची में 27 दिसंबर को कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर तैयारियों की होगी रिहर्सल, परखी जाएंगी कमियां

Jharkhand Covid New Guidelines & Rules in Hindi: दुनिया भर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। वायरस के नए वैरिएंट ने सरकारी एवं स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय से तैयारियों को लेकर मिले निर्देश के बाद रांची के अस्पतालों में कोरोना से बचाव को लेकर कवायद तेज कर दी गई है।

Image

रांची में कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा

KEY HIGHLIGHTS
  • सदर अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 30 बेड रिजर्व
  • अस्पताल में पीएसए और लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट सुचारू रूप से कर रहे काम
  • रिम्स में भी दोनों प्लांट हैं सक्रिय

Jharkhand Covid New Guidelines & Rules in Hindi: कोरोना वायरस के नए सब-वैरिएंट BF.7 के केस चीन समेत कई देशों में मिल रहे हैं। इसको देखते हुए रांची में अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। रांची एयरपोर्ट, बस स्टैंड, मॉल, रेलवे स्टेशनों में बाहर से आ रहे यात्रियों की कोरोना जांच भी शुरू कर दी गई है। सदर अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर सैंपल कलेक्शन हो रहा है। जिले के अस्पतालों में कोरोना से निपटने के लिए क्या इंतजाम और व्यवस्था हैं, उसका 27 दिसंबर को रिहर्सल की जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के निर्देश पर अस्पतालों में व्यवस्थाओं की जांच होगी। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों में जुटा है।

फिलहाल आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट से जांच की जा रही है। वैसे, कोरोना वाले लक्षण जैसे-सर्दी, खांसी, बुखार वाले लोग अपनी कोरोना जांच नहीं करवा रहे हैं। वे लोग अपनी जांच जरूर करा रहे हैं, जिन्हें बाहर जाना है।

सदर अस्पताल में 30 बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व

प्रधानमंत्री केयर फंड से सदर अस्पताल में पीएसए प्लांट बनाया गया है। इसके माध्यम से इमरजेंसी बेड तक ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। इसके अतिरिक्त इस अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट और बड़े क्षमता वाले पीएसए प्लांट भी उपलब्ध है। इसे जरूरत पड़ने पर शुरू किया जा सकता है। अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 30 बेड रिजर्व कर दिए गए है। ताकि अगर संक्रमण फैलने जैसे हालात होते है तो अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने में कोई दिक्कत नहीं आए। रिम्स में भी पीएसए और लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगे हुए हैं। राजधानी में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार भी बढ़ा दी गई है। विशेषकर किशोरों के टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है।

26 दिसंबर को मुख्यमंत्री करेंगे अधिकारियों के साथ बैठक

कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 26 दिसंबर को स्वास्थ्य और आपदा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम 4 बजे से बैठक शुरू होगी, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार सिंह, स्वास्थ्य एवं आपदा विभाग के अन्य अधिकारी रहेंगे। इस दौरान हेमंत सूबे में कोरोना संक्रमण की स्थिति और आपात हालात में निपटने की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दोनों विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article