Ranchi Rail News: रांची एवं हटिया रेलवे जंक्शन समेत सूबे के 57 स्टेशन विकसित किए जाएंगे। रांची और हटिया जंक्शन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। इसके लिए विकास कार्य चल भी रहे हैं। अब अमृत भारत स्टेशन योजना के जरिए इन स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। गुमला और सिमडेगा को रेलवे से जोड़ा जाएगा। यहां जनजातीय गौरव रेल कॉरिडोर के माध्यम से रेल सेवा शुरू कराई जाएगी। इस कार्य पर 284 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इनके अलावा चतरा जिले को भी रेलवे से जोड़ा जाना है।
केंद्रीय बजट में झारखंड में रेलवे के 11 तरह के कार्यों के लिए राशि का प्रावधान हुआ है। इनमें 36 प्रोजेक्ट नई रेल लाइन, लाइन दोहरीकरण, रेलवे ओवरब्रिज, अंडरब्रिज आदि काम शामिल हैं। बजट में झारखंड की रेल परियोजना के लिए 5271 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
