Ranchi Bus Fire Incident: शनिवार शाम रांची-लोहरदगा हाईवे पर एक चलती बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बस में 40 से अधिक यात्री मौजूद थे। हालांकि सभी की जान बाल-बाल बच गई।
पुलिस के अनुसार, यह बस राज्य की राजधानी रांची से चतरा की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि सभी यात्री समय रहते बस से बाहर निकल गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे के कारणों का जांच फिलहाल जारी है।
