Vande Bharat Express: अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में सेमी हाईस्पीड ट्रेनों की शृंखला की शुरुआत होगी। 15 अगस्त 2023 तक देश के 75 रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचलान करने की तैयारी है। तीन ट्रेनें झारखंड की भी झोली में आने की उम्मीद है। इसके अलावा झारखंड के कई रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने की भी उम्मीद हैं। आपको बता दें कि पहले से हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस और रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस के रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी हो रही है। वाराणसी-हावड़ा रूट पर भी एक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का एलान हुआ है।
दोनों ट्रेनों को कुछ माह में ही संचालन किया जाएगा। हालांकि अभी पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस चलती रहेगी। साथ ही पटना-रांची के बीच भी वंदे भारत चलाने का फैसला लिया गया है। चर्चा यह भी है कि इस वर्ष 15 अगस्त से पहले तीनों वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात झारखंड के लोगों को मिल जाएगी।
