राँची

झारखंड में माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 16 बंकर नष्ट, 4 IED बरामद

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवानों ने एक संयुक्त अभियान के दौरान जराइकेला थाना क्षेत्र के बाबूडेरा गांव के पास जंगल के रास्ते पर लगाए गए चार आईईडी का पता लगाया।

Image

झारखंड में नक्सलियों के कई बंकर नष्ट (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

झारखंड में नक्सल अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नक्सलियों के दर्जन भर से ज्यादा बंकर नष्ट कर दिए गए हैं। इसके साथ ही कई आईडी भी बरामद हुआ है। नक्सलियों के अभियान को इस कार्रवाई से बड़ा झटका लगा है।

सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की थी तैयारी

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादियों के 16 बंकरों को शनिवार को नष्ट कर दिया और चार शक्तिशाली संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद किए। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस के जवानों ने एक संयुक्त अभियान के दौरान जराइकेला थाना क्षेत्र के बाबूडेरा गांव के पास जंगल के रास्ते पर लगाए गए चार आईईडी का पता लगाया।

16 बंकर नष्ट

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए ये आईईडी लगाए थे। उन्होंने बताया कि इन आईईडी का वजन पांच-पांच किलोग्राम है, हालांकि बम निरोधक दस्ते ने इन्हें निष्क्रिय कर दिया। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को माओवादियों के 16 बड़े बंकर का भी पता चला, जिसके बाद उन्होंने इसे भी नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि इन बंकरों में 40 से 50 नक्सली रह सकते थे।

मिली थी खुफिया जानकारी

अधिकारी ने बताया कि जिले के नक्सल प्रभावित छोटानागरा और जराइकेला थाना क्षेत्रों में मिसिर बेसरा समेत माओवादियों के शीर्ष नेताओं की गतिविधि के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर शनिवार को एक विशेष अभियान शुरू किया गया था। मिसिर बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article