राँची

Jamshedpur: तेज बहाव में तीन किलोमीटर तक बहा, पेड़ पकड़कर बचाई जान; युवक का हौसला देख सब हुए दंग

Jamshedpur News Today (जमशेदपुर की खबर ): डुमरिया में मूसलाधार बारिश से नदी-नालों में उफान आ गया। शंख नदी में बहते हुए एक युवक करीब तीन किलोमीटर दूर तक चला गया, लेकिन एक पेड़ पकड़कर उसने अपनी जान बचाई। ग्रामीणों की सतर्कता से समय रहते उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Image

युवक ने पेड़ को पकड़कर बचाई अपनी जान

Photo : Times Now Digital

Jamshedpur News: जमशेदपुर के डुमरिया में मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नालों में उफान आ गया है। रविवार को शंख नदी में एक युवक बहते हुए करीब तीन किलोमीटर दूर तक चला गया। गनीमत रही कि रास्ते में एक पेड़ सामने आ गया, जिससे लटककर उसने अपनी जान बचाई। ग्रामीणों की तत्परता से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

तेज धार के कारण युवक तैर नहीं सका और जादूगोड़ा से काटसाकड़ा तक बाढ़ के पानी में बहता रहा। इस दौरान एक पेड़ उसके सामने आ गया, जिसे पकड़कर वह काफी देर तक लटका रहा। बाद में उसे पेड़ से लटका देख ग्रामीण तुरंत हरकत में आए और कड़ी कोशिशों के बाद उसे बाहर निकाला। युवक की समझदारी और ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डुमरिया प्रखंड के बड़ाकांजिया पंचायत के मुखिया सुरेश हेंब्रम का पुत्र सुगनाथ हेंब्रम रविवार को जादूगोड़ा क्षेत्र के बुरुई पुल पर अपने चार दोस्तों के साथ मौजूद था। सभी दोस्त नदी में नहाने के लिए कपड़े उतारकर हाफ पैंट में कूदे, लेकिन सुगनाथ ने जिन्स पैंट और टी-शर्ट पहने हुए ही छलांग लगा दी। यही गलती उसे भारी पड़ी, और वह तेज बहाव में बह गया।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article