राँची

झारखंड में बारिश बनकर बरस रहा मौसम का कहर, जमशेदपुर समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, देखें वीडियो

झारखंड में बीते दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। यहां नदियां उफान पर हैं और जनजीवन प्रभावित है।

Jharkhand News: झारखंड में एक बार फिर मानसूनी बारिश का कहर बरस रहा है। मौसम की मार झेल रहे राज्य के आधा दर्जन से अधिक जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। कहीं अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट है तो कहीं भारी बारिश से बहुत भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बारिश के कारण होने वाली अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई है।

सरायकेला- खरसावां के कई इलाकों में हालत गंभीर

पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में लगातार बाढ़ का खतरा बना हुआ है। जिले के कपाली नगर परिषद में हालत बेहद की नाजुक बनी हुई है। यहां जलजमाव के कारण लोग पिछले 48 घंटों से अपने घरों में कैद हैं। इन लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। यहां सड़कों लबालब पानी भरा हुआ है। सबसे अधिक परेशानी का सामना स्कूल और कॉलेज जाने वाले लोगों को करना पड़ रहा है। जलजमाव की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद और प्रशासन से बार-बार अनुरोध करने के बाद भी हर साल बारिश में उन्हें यह परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलजमाव के कारण यहां महामारी फैलने का खतरा मंडराने लगा है।

सरायकेला-खरसावां जिले में मकान गिरने से 2 की मौत

भारी बारिश के कारण सरायकेला-खरसावां जिले में एक कच्चा मकान ढह गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और 8 लोगों के घायल हो गए है। इसके अलग खरसावां थाना क्षेत्र में दीवार गिरने की एक घटना में एक 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। दूसरी तरफ कटघरा गांव में उफनती नदी में डूबने से एक दंपति की मौत की खबर मिली है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!