राँची

Valentine Celebration in Ranchi: रांची में इन होटलों और रेस्टोरेंट में मनाएं वैलेंटाइन, जानें क्या होगा खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 04:43 PM IST

Ranchi Best Hotel For Valentine: राजधानी में प्यार का सप्ताह प्रेमी जोड़े खूब उत्साह से मना रहे हैं। हर प्रेमी जोड़े ने अपने-अपने स्तर पर तैयारी कर रखी है। घूमने-फिरने से लेकर खाने-पीने तक की जगह तय की जा रही है। ऐसे में हम आपको रांची के कुछ अच्छे होटल और रेस्टोरेंट की जानकारी दे रहे हैं, जहां आप पार्टनर के साथ लजीज व्यंजन का लुत्फ उठा सकते हैं।

Image

रेस्टोरेंट में मिलेंगे लजीज व्यंजन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सर्कुलर रोड स्थित रेस्टोरेंट में लजीज व्यंजनों का उठाएं लुत्फ
  • कम बजट में निर्वाण रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट खाने का लें स्वाद
  • खाने के दौरान दिखेगी फ्लाइट, ऐसा है एक अनोखा रेस्टोरेंट


Best restaurants in Ranchi for Valentine: वैलेंटाइन डे में एक दिन शेष है। अगर, कम बजट में आप प्रेमिका को किसी अच्छी जगह लंच या डिनर कराना चाहते हैं तो हम उन होटल और रेस्टोरेंट की जानकारी दे रहे हैं। महात्मा गांधी रोड पर कोवेरी रेस्टोरेंट जा सकते हैं। यह शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट है। यहां आपको उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत का व्यंजन मिलेगा। चाइनीज और पिज्जा भी खा सकते हैं। यहां की वेजिटेबल सिंगापुरी, मलाई कोफ्ता, अलो डू पायजा, पनीर कीमा, मशरूम डू पायजा और काजू करी प्रसिद्ध है।

सर्कुलर रोड स्थित द बेस्ट रेस्टोरेंट में भी लंच या डिनर कर सकते हैं। यह भी शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट है। इनका रेस्टोरेंट मीठा प्रेमियों के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां केक, पेस्ट्री और आइसक्रीम की कई वेरैयिटी है। इसके अलावा चिली पनीर, वेजिटेबल मंचूरियन, ट्राई पास्ता आदि मिलता है। ऑनलाइन ऑर्डर कर घर या किसी दूसरे स्थल पर डिश मंगवा सकते हैं। रेस्टोरेंट सुबह 11:30 बजे से रात 10:30 बजे तक खुला रहता है।

सरजना चौक पर भी बेहतरीन रेस्टोरेंट

शहर के सरजना चौक पर निर्वाण रेस्टोरेंट है। यहां भी शुद्ध शाकाहारी डिश मिलेगा। दक्षिण भारतीय, उत्तर भारतीय, चाइनीज व्यंजन मिलेंगे। यहां की दाल मखनी बेहद अच्छी होती है। इसके अलावा दाल तड़का, शाही पनीर, मंचूयरियन रोल, की करी, मिर्च पनीर ग्रेवी का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां की थाली 149 रुपए से शुरू होती है। भारतीय मुख्य खाना की थाली 189 रुपए से शुरू होती है।

खाने के स्वाद के साथ एयरपोर्ट का लें नजारा

हटिया में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास Ten 11 रेस्टोरेंट है। यह काफी अलग रेस्टोरेंट है। यहां आप खाना खाने के साथ ही साथ फ्लाइट को रनवे पर लैंड एवं टेकऑफ करते देख सकते हैं। ऐसा रेस्टोरेंट पूरे झारखंड में कहीं नहीं है। ऐसे में आप अपने पार्टनर को इस रेस्टोरेंट में ला सकते हैं। खाने में यहां आपको इंडियन, चाइनीज, इटालियन, नॉर्थ इंडियन डिश मिल जाएगा। यह रेस्टोरेंट सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक संचालित होता है। इसके ऊपर में बैंक्वेट हॉल भी है, जहां पार्टी कर सकते हैं। रेस्टोरेंट के नीचे में बार है। रेस्टोरेंट में खाने के दौरान खूबसूरत संगीत बजते रहते हैं। वैलेंटाइन को लेकर यहां खास तैयारी की गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article