Ranchi News: रांची रेलवे स्टेशन स्थित ऐतिहासिक सिरम टोली सरना स्थल को विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार की पहल पर इस स्थल के जीर्णोद्धार पर 5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। नेशनल रूरल इंप्लॉयमेंट प्रोग्राम रांची (एनआरईपी-1) ने इस काम के लिए टेंडर निकाल दिया है। 25 जनवरी तक एजेंसी के चयन के लिए आवेदन मांगे गए हैं। एजेंसी का चयन करने के बाद 30 महीने में इस स्थल का सौंदर्यीकरण पूरा किया जाना है।
अधिकारियों के मुताबिक 2025 की शुरुआत में यह स्थल काफी आकर्षक बन जाएगा। बता दें यह रांची का पहला सरना स्थल है। यहां पारंपरिक कला संस्कृति भवन बनाया जाना है। साल 2022 के अप्रैल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिरम टोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया था।
