राँची

Ranchi Rail Alert: यात्री ध्यान दें! रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस तय समय से नहीं होगी रवाना, जानें कितने बजे खुलेगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2023, 04:21 PM IST

Ranchi Rail News: रेल यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर है। रांची रेल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेन के परिचालन में बड़ा बदलाव हुआ है। राजधानी एक्सप्रेस शनिवार को अपने तय समय से नहीं चलेगी। यह ट्रेन रांची स्टेशन से पांच घंटे की देरी से रवाना होगी। इसकी सूचना रेलवे ने जारी कर दी है।

Image

रांची स्टेशन, जहां से रवाना होगी राजधानी एक्सप्रेस

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • राजधानी एक्सप्रेस शाम 6.10 बजे की जगह रातद 11.10 बजे खुलेगी
  • रांची-आरा एक्सप्रेस सुबह 7.25 बजे की जगह 7.55 बजे आरा पहुंचेगी
  • आरा-सासाराम पैसेंजर स्पेशल सुबह 7.30 बजे की जगह 7.05 बजे रवाना होगी

Ranchi News: राजधानी से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस शनिवार को पांच घंटे की देरी से रवाना होगी। ट्रेन रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस शाम 6.10 बजे रवाना नहीं होगी। यह ट्रेन रात 11.10 बजे रवाना होगी। दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल का कहना है कि लिंक रेक की देरी की वजह से राजधानी एक्सप्रेस का प्रस्थान समय बदला गया है। रांची रेल मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी का कहना है कि ट्रेन नंबर 20839 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के यात्री अपने घर से निकलने से पहले रेलवे का मैसेज पढ़ लें।

शुक्रवार को भी री-शिड्यूल होकर चली थी ट्रेन

यह ट्रेन शुक्रवार को भी री-शिड्यूल होकर रवाना हुई थी। मंडल के जनसंपर्क विभाग के मुताबिक लिंक रेक की देरी के कारण ट्रेन नंबर 20407 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के रवाना होने का समय बदला गया था। यह ट्रेन गुरुवार की शाम 6:25 बजे रवाना होनी थी, लेकिन शुक्रवार की सुबह 5 बजे रवाना हुई है। दरअसल, 11 जनवरी को भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को रद्द किया गया था। राजधानी एक्सप्रेस के अलावा गुरुवार को रांची से आनंद विहार के बीच परिचालित होने वाली ट्रेन भी नहीं रवाना हुई थी। ट्रेन नंबर 12825 रांची-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन लिंक रेक देर से चलने के कारण 12 जनवरी की रात ट्रेन 11.55 बजे की जगह शुक्रवार की सुबह 3:30 बजे रवाना हुई है।

रांची-आरा एक्सप्रेस के परिचालन में बदलाव

रेलवे ने तकनीकी कारणों की वजह से ट्रेन नंबर 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस के आगमन समय में बदलाव किया है। 16 जनवरी से रांची से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस सुबह 7.25 बजे की जगह 7.55 बजे आरा जंक्शन पहुंचेगी। ऐसे ही 17 जनवरी को ट्रेन नंबर 03671 आरा-सासाराम पैसेंजर स्पेशल आरा से सुबह 7.30 बजे की जगह 7.05 बजे रवाना होगी। ट्रेन सुबह 7.27 बजे गड़हनी, 7.40 बजे चरपोखरी हॉल्ट, 7.46 बजे नगरी ग्राम हॉल्ट, 7.54 बजे पीरो, 8.01 बजे नोनार हॉल्ट, 8.07 बजे हसन बाजार स्टेशन हॉल्ट, 8.17 बजे विक्रमगंज, 8.24 बजे घुसिया कलां हॉल्ट, 8.27 बजे मानी हॉल्ट, 8.35 बजे संझौली हॉल्ट, 8.45 बजे गढ़नोखा और 8.54 बजे बडवा मोड़ रुककर प्रस्थान करेगी।

कोहरे के कारण भी देर हो रहीं ट्रेनें

घना कोहरा छाने की वजह से भी ट्रेनें लगातार दे हो रहीं हैं। लंबी दूरी की ट्रेनें पिछले डेढ़ महीने से लगातार देर हो रहीं हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों के बाद अब पैसेंजर ट्रेनों का भी परिचालन प्रभावित होने लगा है। ट्रेनें आधा घंटा से लेकर 14 घंटे देर तक परिचालित हो रहीं हैं। वहीं, कितनी ट्रेनें रद्द कर दी जा रही हैं। इससे यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!