Rajasthan: राजस्थान के झुंझुनू से हाल ही एक खबर सामने आई है, जहां एक महिला को बाइक पर सवार दो युवक जबरन उठाकर ले गए। जिसके बाद डूमौली के पास बाणी में उसके साथ मारपीट की और गलत काम करने का प्रयास किया। जैसे-तैसे महिला उन बदमाशों के चंगुल से बचकर निकली। और छाने पहुंचकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी बहन के साथ बच्चों के कपड़े लेने के लिए सिंघाना के बाजार गई थी। तभी बाइक पर सवार दो युवक आए और उसको जबरन उठाकर अपने साथ ले गए।
पुलिस कर रही मामले की जांच
थानाधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने पर मौके पर जाकर मामले की जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। महिला के अनुसार जब वह अपनी बहन के साथ बाजार गई तो वहां दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और उसे उठाकर ले गए।
महिला ने की बदमाशों की पहचान
महिला ने बताया कि बदमाशों ने उसे ले जाने के बाद उसके साथ मारपीट कर गलत काम करने की कोशिश की। महिला ने आगे बताया कि जब वह खुद को बचाने की कोशिश कर रही थी तो छिना झपटी में बदमाश के मुंह पर बंधा कपड़ा उतर गया और उसकी पहचान हुई। वहीं उसके चिल्लाने से दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए। जैसे-तैसे वहां से निकल कर भागी और थाने जाकर शिकायत दर्ज की।
