शहर

Rajasthan Weather: राजस्थान में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, सर्द हवाओं से 3 डिग्री तक लुढ़का पारा

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16 December-2025 जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, सीकर में मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है। सर्द हवाओं के चलते लोगों को रात में कंपकंपी का एहसास हो रहा है। सोमवार से यहां घना कोहरा भी पड़ने लगा है। आने वाले दिनों में राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानते है:

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16 December-2025: राजस्थान में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा पड़ रहा है। सर्द हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को न्यूनतम पारा 3 डिग्री तक कम हुआ है। इस दौरान प्रदेश का सबसे सर्द शहर सीकर का फतेहपुर रहा। जहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने से अब बादल भी हट गए हैं। साथ ही घना कोहरा भी पड़ने लगा है। आज सुबह भी कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण बीकानेर में 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी रही। सोमवार को भी 6 से अधिक शहर घने कोहरे की चपेट में रहे।

राजस्थान में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में आज कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। जिसमें गंगानगर, बीकानेर और हनुमानगढ़ के आसपास इसका प्रभाव अधिक रहेगा। आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क ही रहने का पूर्वानुमान है। तापमान की बात करें तो अगले 1 से 2 दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य रह सकता है। राज्य के पूर्वी और पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हल्का या मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है।

राजस्थान में कौन से शहर रहे सबसे ठंडे

आईएमडी के अनुसार सोमवार को राजस्थान में फतेहपुर के बाद नागौर में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। यहां का न्यूनतम पारा 5.9 डिग्री रहा। जिसके बाद लूणकरणसर में 6 डिग्री, दौसा 6.5 डिग्री, बारां में 7.8 डिग्री, सिरोही में 8.1 डिग्री और चूरू में 8.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। इस दौरान राज्य में सबसे अधिकतम तापमान बाड़मेर में 31 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा जोधपुर में 29.8 डिग्री, नागौर में 28.8 डिग्री, जालौर में 29.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article