शहर

KOTA: नीट रिजल्ट के बाद छात्रा ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, आत्महत्या से सदमे में परिवार

कोटा में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीज 18 साल की एक छात्रा ने नीट रिजल्ट आने के अगले दिन ही बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, परिवार वालों ने उसे तुरंत अस्तपताल में भर्ती कराया लेकिन, इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई-

Image

कोटा में छात्रा ने 9वीं मजिल से कूदकर की आत्महत्या

Photo : iStock

KOTA: राजस्थान के कोटा में एक और आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां एक छात्रा ने नीट रिजल्ट आने के अगले दिन ही आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी, जिसके अनुसार 18 साल की बागीशा तिवारी कोटा में एक इमारत के 5वीं मंजिल पर रहती थी। जहां उसने 9वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। हालांकि, परिवार वालों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार छात्रा को आत्महत्या करते देख एक महिला ने उसे रोकने की कोशिश भी की थी, लेकिन वह असफल रही।

9वीं मंजिल से छात्रा ने लगाई छलांग

पुलिस के अनुसार कोट नीट के रिजल्ट घोषित होने के एक दिन बाद ही 18 वर्षीय एक बगीशा ने एक इमारत की नौवीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान बागीशा तिवारी के रूप में हुई है। वह यहां अपनी मां और भाई के साथ इमारत की पांचवीं मंजिल पर रहती थी। पुलिस ने बताया कि गिरने के बाद उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।

5वीं मंजिल पर मां और भाई के साथ रहती थी छात्रा

मिली जानकारी के मुताबिक वह मूलरूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले की निवासी थी। वह बागीशा तिवारी कोटा के एक कोचिंग संस्थान में नीट-यूजी की तैयारी कर रही थी। जवाहर नगर पुलिस थाने के सर्किल इंस्पेक्टर हरि नारायण शर्मा ने बृहस्पतिवार सुबह ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बागीषा का भाई 12वीं कक्षा में पढ़ता है और वह संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहा है। और वह नीट की तैयारी कर रही थी। मंगलवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे।

आत्महत्या करते देख महिला की रोकने की कोशिश

सर्किल इस्पेक्टर ने बताया कि बागीशा तिवारी जब इमारत की नौवीं मंजिल की बालकनी से छलांग जाने जा रही थी, तो एक महिला ने उसे ऐसा करते हुए देखा था और उसे रोकने की कोशिश की भी थी, लेकिन वह असफल रही। शर्मा ने आगे बताया कि परिवार के सदस्य और अन्य लोग उसे तुरंत ही पास के एक निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान एक घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने नीट-यूजी की परीक्षा दी थी। लेकिन, उसने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया, इस बारे में फिलहाल पता नहीं चला है।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article