गाजियाबाद

Ghaziabad में दो मंजिला इमारत में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम

गाजियाबाद के वसुंधरा में आज गुरुवार को दो मंजिला इमारत में आग लग गई। इसकी सूचनी मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।

Image

वसुंधरा में दो मंजिला इमारत में लगी आग

Ghaziabad: गाजियाबाद के वसुंधरा में एसी (AC) फटने से एक दो मंजिला इमारत में आग लग गई। बताया जा रहा है कि घर के पहले प्लोर पर एसी लगा हुआ था, जो एकाएक फट गया। एसी के फटने से भीषण आग लग गई और देखते ही देखते कुछ ही देर में पूरे घर में फैल गई। हालांकि,मौके पर फायर बिग्रेट की टीम पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामला गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 1 के कुंज विहारी सोसायटी की है। जहां एसी फटने से एक परिवार की जान पर बन आई।

एसी फटने से लगी आग

आग की लपटे इतनी तेज थी घरवालों की जान पर बन आई थी। घटना आज गुरुवार सुबह 5:30 की है। आग लगने की घटना तुरंत फायर विभाग को दी गई। जहां टीम ने विकराल रूप ले चुके आग पर बड़ी मशक्कत से काबू पाया। मालमा गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर एक की सोसायटी का है।

मौके पर पहुंची फायर विभाग टीम

आग लगने से परिवार वालों की जान खतरे में आ गई। गाजियाबाद के पॉश इलाके में एसी फटा और धुआं बढ़ने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे घर में फैलने लगी। जानकारी मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाया गया और यहां कोई जनहानि नहीं हुई।

गर्मियों में बढ़ रहे आग लगने के मामले

एसी में आग लगने की जांच की जा रही है। बता दें कि मामला गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 1 के कुंज विहारी सोसायटी की है। जहां एसी फटने से एक परिवार की जान पर बन आई। गर्मी के मौसम में आग लगने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article