शहर

राजस्थान का मौसम (5 April 2026) Rajasthan Weather Today: राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी, ओलों से फसलें तबाह! 7 अप्रैल को पीक पर होगा मौसम

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 5 April 2026: राजस्थान में बीते दो दिनों से बेमौसम बारिश और ओलों का दौर जारी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कल एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

Image

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा (AI Image)

राजस्थान में आज का मौसम (5 April 2026): राजस्थान में मौसम का उलटफेर जारी है। लगातार यहां धूप-बारिश का खेल देखने को मिल रहा है। राज्य में एक बार फिर बारिश कि सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में तेज हवाओं संग बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर ओले भी गिरे। किसानों के लिए ये बेमौसम बारिश आफत बनी हुई है। आंधी-बारिश और ओले के चलते फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान में एक्टिव हो रहा है। जिसके प्रभाव से अगले कुछ दिन आंधी-बारिश का मौसम जारी रहने की संभावना है।

राजस्थान में 5 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में तेज हवाओं संग बारिश होने की संभावना है। हालांकि कहीं भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। कल से राज में बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। 6 अप्रैल को दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की गतिविधियां फिर से तेज होने की संभावना है। 7 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सबसे अधिक होने के आसार हैं।

राजस्थान में 6 अप्रैल को बारिश का नया दौर शुरू

IMD के अनुसार, 6 अप्रैल को बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, पाली, अजमेर और जालोर में येलो अलर्ट है। 7 अप्रैल को राजस्थान के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। 8 अप्रैल को भी पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उदयपुर में हुई सबसे अधिक बारिश

राजस्थान में पिछले दो दिनों से बारिश और ओले गिर रहे हैं। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बरसात उदयपुर में 32 मिमी दर्ज हुई। इससे तापमान में गिरावट आई और मौसम भी ठंडा हो गया। लेकिन किसानों को इससे भारी नुकसान हुआ। इसके अलावा जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, बारां, बूंदी, करौली, कोटा, टोंक, गंगानगर, झालावाड़, हनुमानगढ़ और अलवर में भी बारिश दर्ज की गई। वहीं बारां, बूंदी, टोंक, दौसा और गंगानगर में कई जगहों पर ओले भी गिरे। शनिवार को दिन का सबसे अधिक तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ में दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!