शहर

Rajasthan Weather Today: गर्मी से तपते राजस्थान में बादलों की दस्तक, लू के थपेड़ों के बीच इन जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27 April 2026: राजस्थान में सोमवार को अधिकांश जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 5 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना भी जताई गई है।

Image

राजस्थान में कहीं लू तो कहीं बारिश (AI Image)

राजस्थान में आज का मौसम (27 April 2026 Rajasthan Weather Today): राजस्थान में आज मौसम के दो रंग देखने को मिलेंगे। एक ओर तेज गर्मी और लू के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे। वहीं दूसरी ओर बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। जिससे गर्मी से राहत मिलने की भी उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 15 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर रात में भी लू से राहत नहीं मिलेगी। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में आगामी कुछ दिन बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते लू से राहत मिलने के आसार हैं।

राजस्थान में 27 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज भरतपुर, धौलपुर, दौसा, जयपुर, कोटा, अलवर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, बारां, झालावाड़, जोधपुर, नागौर, बाड़मेर, जैसलमेर, हनुमानगढ़ और गंगानगर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जोधपुर, बाड़मेर, नागौर, जैसलमेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ में दिन के साथ ही रात में भी लू चलने की संभावना है। राजस्थान में आज नागौर, सीकर, चूरू और झुंझुनू में आज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। राजस्थान में 30 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई गई है।

बाड़मेर और कोटा में रिकॉर्ड़तोड़ गर्मी

राजस्थान में रविवार को बाड़मेर में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 12 सालों में यह तीसरी बार है, जब दिन का पारा 46 डिग्री के पार पहुंचा हो। पिछले 24 घंटे में 8 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब दर्ज हुआ। दिनभर तेज धूप और भीषण गर्मी के बाद शाम को करीब 4 बजे कुछ जिलों में मौसम बदला। इस दौरान जैसलमेर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, बीकानेर और भीलवाड़ में बादल छा गए, साथ ही धूलभरी हवाएं भी चलने लगीं और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। रविवार को कोटा में 7 सालों के बाद अप्रैल माह में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जोधपुर में तापमान 7 साल के पुराने रिकॉर्ड पर पहुंच गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article