शहर

राजस्थान का मौसम (25 March 2026) Rajasthan Weather Today: राजस्थान में धूलभरी हवाओं के बीच बरसात की वापसी, 28 मार्च से आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25 March 2026: राजस्थान में कभी शुष्क मौसम देखने को मिल रहा है, कभी बारिश हो रही है। 28 मार्च से नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर राज्य में आंधी-बारिश की संभावना है।

Image

राजस्थान में आज का मौसम

Photo : Times Now Digital

राजस्थान में आज का मौसम (25 March 2026): राजस्थान में मौसम का उलटफेर लगातार जारी है। फिलहाल कुछ दिनों से राज्य में बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार भी बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। फिलहाल राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है, वहीं पश्चिमी और रेगिस्तानी क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही और धूलभरी हवाएं चल रही हैं। आज भी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दो दिनों तक राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश के आसार नहीं है। 48 घंटे बाद यहां के मौसम में बदलाव नजर आ सकता है।

राजस्थान में बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार 26 से 27 मार्च के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के कुछ भागों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। वहीं 28 से 31 मार्च के दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसके प्रभाव से आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही बिजली गिरने की भी आंशका है।

राजस्थान में 3 दिन बारिश के आसार

IMD के अनुसार 28 से 30 मार्च के दौरान राजस्थान में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम में हो रहे इस बदलाव के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। बीते 24 घंटों में राजस्थान का सबसे गर्म जिला बाड़मेर रहा, जहां का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे ठंडा शहर माउंट आबू रहा, यहां सबसे न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। आज शहर में मौसम साफ रहने वाला है। कहीं भी बारिश के आसार नहीं है। पिछले कुछ दिनों से यहां शुष्क मौसम रहने के कारण एक बार फिर तापमान ऊपर चढ़ने लगा है। कल भी जयपुर में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। जिसके बाद 28 मार्च से बारिश का मौसम फिर शुरू होने के आसार हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article