राजस्थान में आज का मौसम (07 Feb 2026): राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। शुक्रवार को राज्य के सभी हिस्सों में दिन में तेज धूप निकली रही। जिससे लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हुआ। साथ ही तापमान में भी 1 से 4 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हालांकि शाम होते ही तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिली। जिससे रात में सर्दी फिर से तेज हो गई। इस दौरान फतेहपुर और नागौर सबसे ठंडे इलाके रहे, जहां का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार राजस्थान में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। आज भी मौसम साफ रहने की संभावना है। जिससे दिन में तेज धूप निकले के आसार हैं। जिससे दिन में मौसम गर्म महसूस हो सकता है। लेकिन शाम होते ही ठंड फिर से बढ़ जाएगी। मौसम का यह उतार-चढ़ाव अगले 5 दिनों तक ऐसे ही बना रह सकता है। इस दौरान कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि इस अवधि में घने कोहरे या बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
राजस्थान में सबसे गर्म जिला
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, जयपुर, उदयपुर समेत राजस्थान के तमाम शहरों में मौसम साफ रहा। सुबह से ही अच्छी धूप निकल आई और दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश भी बढ़ गई। इस दौरान प्रदेश का सबसे गर्म जिला बाड़मेर रहा, जहां का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर में 29.6 डिग्री, जालौर में 30 डिग्री, जोधपुर में 29.8 डिग्री, उदयपुर में 29 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 29.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रहा। वहीं नागरौ, फतेहपुर, सीकर, दौसा और करौली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।
