Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में रविवार शाम को एक IED के धमाके में तीन ग्रामीण घायल हो गए। इनमें एक 16 वर्षीय किशोरी भी शामिल है। यह हादसा मद्देड़ थाना क्षेत्र के धनगोल गांव के पास उस समय हुआ जब ग्रामीण जंगल में मशरूम (फुटु)इकट्ठा करने गए थे।
सभी की हालत स्थिर
समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, विस्फोट में घायल लोगों की पहचान कविता कुड़ियम (16), कोरसे संतोष (26) और चिड़ेम कन्हैया (24) के रूप में हुई है। तीनों को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों को पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
माओवादियों की करतूत
इस घटना ने एक बार फिर जंगलों में छिपे माओवादियों की कायराना रणनीति को उजागर किया है, जिनका निशाना अब आम नागरिक भी बन रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, हाल ही में 17 जून को बीजापुर में ही नक्सलियों ने तीन गांववालों को मार दिया था।
लोगों से सतर्कता की अपील
पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे जंगलों में जाते समय अत्यधिक सतर्कता बरतें और यदि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या उपकरण दिखाई दे तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस थाना या निकटतम सुरक्षा शिविर को दें। इससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को टाला जा सकेगा।
(इनपुट-भाषा)
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
