रायपुर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, 10 लाख रुपये के छह ईनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में छह इनामी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष जिले में कुल 110 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इससे पहले सुरक्षाबलों ने नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया।

Image

नक्सल विरोधी अभियान (फाइल फोटो)

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में छह इनामी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जिले में आज चार महिला और दो पुरुष नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसपर्मण किया जिनकी पहचान धनाय हलामी (24), दशमती कोवाची (20), सुकाय उर्फ रोशनी पोयाम (20), चैतराम उसेंडी उर्फ रूषी (28), गंगू पोयाम (20) और शारी उर्फ गागरी कोवाची (20) के रूप में हुई है।

ईनामी नक्सलियों का सरेंडर

अधिकारियों ने बताया कि इन सभी पर कुल मिलाकर 10 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने क्षेत्र में पुलिस के बढ़ते प्रभाव और नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा तथा उनके शोषण से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली नारायणपुर जिले के माड़ डिविजन और अमदेई एरिया कमेटी में सक्रिय थे। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है और उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं भी दी जाएंगी।

नारायणपुर में अबतक कितने हुए सरेंडर

अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष जिले में कुल 110 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इससे पहले सुरक्षाबलों ने नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!