देश

'बीच क्लास में बम...', कोलकाता के दो स्कूलों के पास ईमेल से आई धमकी, छात्रों को भेजा गया घर

Bomb Hoax Threats: कोलकाता के दो प्रमुख स्कूलों को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी के ई-मेल मिले जिसके बाद प्रबंधन ने छुट्टी घोषित कर विद्यार्थियों को घर भेज दिया गया। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आनंदपुर थाने की एक टीम कलकत्ता इंटरनेशनल स्कूल और एक अन्य टीम तलतला के कलकत्ता बाल विद्यालय पहुंची।

Image

दो स्कूलों को मिली धमकी

Photo : iStock

Bomb Hoax Threats: कोलकाता के दो प्रमुख स्कूलों को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी के ई-मेल मिले जिसके बाद प्रबंधन ने छुट्टी घोषित कर विद्यार्थियों को घर भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने स्कूल परिसर की गहन तलाशी ली, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

धमकी भरा Email आया

उन्होंने बताया कि शहर के दक्षिणी हिस्से में आनंदपुर इलाके में स्थित ‘कलकत्ता इंटरनेशनल स्कूल’ और तलतला में स्थित कलकत्ता बाल विद्यालय को ईमेल प्राप्त हुए, जिनमें दावा किया गया कि दोपहर में कक्षाओं के बीच बम फट जाएगा।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘आनंदपुर थाने की एक टीम कलकत्ता इंटरनेशनल स्कूल और एक अन्य टीम तलतला के कलकत्ता बाल विद्यालय पहुंची। श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्ते के कर्मियों ने दोनों परिसरों और उनके आसपास के इलाकों की गहन तलाशी ली। कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।’’

मामले की जांच में जुटे अधिकारी

दोनों शैक्षणिक संस्थानों के अधिकारियों ने धमकी के बाद लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय को सूचित किया। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। और जानकारी जुटाने के लिए ईमेल के आईपी एड्रेस की जांच की जा रही है।’’

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article