रायपुर

Raipur Murder: रायपुर में हुई मेरठ जैसी वारदात, लाश को सूटकेस में भरकर सीमेंट डाला; दो आरोपी हिरासत में

रायपुर के डीडी नगर में एक सूटकेस से सीमेंट में लिपटा शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। धारदार हथियार से हत्या कर शव को छिपाया गया था। सीसीटीवी में आरोपी कैद हुए। कार में फर्जी नंबर प्लेट थी। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

Image

सूटकेस में सीमेंट से सील की हुई लाश मिली

Photo : Times Now Digital

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार की सुबह एक ऐसी घटना का खुलासा हुआ कि पूरा इलाका सकते में आ गया। डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक सूटकेस बरामद हुआ जिसके अंदर से लाश निकली। उसके ऊपर सीमेंट लिपटा हुआ था। एक सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी सूटकेस फेंकते हुए कैद हो गए हैं। पुलिस ने जांच करके दो लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ जारी है।

मेरठ जैसी घटना

राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह यूपी के मेरठ जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है। पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस 2 का है, एक लावारिस सूटकेस से लाश मिली, जिसको देखकर लगता है कि शख्स का धारदार हथियार से गला काटा गया और फिर शव को सूटकेस के अंदर डाला गया है। उसके ऊपर से सीमेंट का मोटा प्लास्टर चढ़ा दिया गया जिससे कि बदबू बाहर ना आए। ये सारे खटकरम करने के बाद जब आरोपी लाश फेंक रहे थे उस वक्त वे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि कार में दो लोग सवार हैं, वहीं कार के आगे पीछे एक स्कूटी सवार युवती मंडरा रही है।

नंबर प्लेट बदलकर फेंकी थी लाश

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घटना को अंजाम दिया। जिस गाड़ी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है वह गाड़ी अल्टो है लेकिन नंबर प्लेट सेंट्रो कार का लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!