रायपुर

छत्तीसगढ़ : 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। कोर्ट ने चैतन्य को ईडी ने कथित शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

Image

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य (फोटो-@truth_finder04)

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ईडी की हिरासत खत्म होने के बाद चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के लिए उन्हें पांच दिनों की ईडी रिमांड पर भेजा गया था। रिमांड खत्म होने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने मंगलवार को चैतन्य बघेल को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

प्रवर्तन निदेशालय के वकील डॉ. सौरभ पांडेय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी द्वारा चैतन्य बघेल के खिलाफ जांच की जा रही है। पहले उनके घर में सर्च किया गया और फिर उन्हें गिरफ्तार किया गया। 18 जुलाई को ईडी को चैतन्य बघेल की पांच दिनों की रिमांड मिली थी। जांच के दौरान उनसे बहुत सारे सवाल किए गए और बहुत सारे डॉक्यूमेंट कंफर्म कराए गए। जांच को आगे बढ़ाना है। फिलहाल, पूछताछ के लिए कुछ खास नहीं था, इसलिए अदालत से उनको न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की गई।

उन्होंने कहा कि अगर आगे जरूरत पड़ेगी तो कोर्ट से अनुमति लेकर जेल में पूछताछ की जाएगी। चैतन्य बघेल के वकील फैजल रिजवी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ईडी ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी। तीन तथ्यों पर बिना समन दिए उनको गिरफ्तार किया गया। यह पहला मामला है, जिसमें बिना नोटिस गिरफ्तारी हुई है। चैतन्य बघेल को फिर 4 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सेंट्रल जेल में उनकी सुरक्षा को लेकर आवेदन लगाया गया है। परिजनों और वकीलों को तय समय के अनुसार मिलने की अनुमति है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article