रायपुर

छत्तीसगढ़ : CGMSCL मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्शन, ED की शशांक चोपड़ा के 20 ठिकानों पर रेड; 40 करोड़ की संपत्तियां जब्त

छत्तीसगढ़ में मेडिकल उपकरण और रिएजेंट खरीद घोटाले के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत शशांक चोपड़ा के 20 ठिकानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान ED ने 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियां जब्त की हैं।

Image

मेडिकल उपकरण और रिएजेंट खरीद घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन

रायपुर : प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने 30 और 31 जुलाई 2025 को छत्तीसगढ़ में मेडिकल उपकरण और रिएजेंट खरीद घोटाले के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई कुल 20 ठिकानों पर की गई, जिनमें शशांक चोपड़ा, उनके परिवार के सदस्यों, उनकी फर्म और उनके सहयोगियों के आवासीय और दफ्तरों के ठिकाने शामिल थे। इनमें कुछ छत्तीसगढ़ सरकार के अफसरों के ठिकाने भी शामिल हैं।

इस कार्रवाई के दौरान ED ने 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियां जब्त की हैं। इसमें बैंक खातों में जमा पैसा, फिक्स्ड डिपॉजिट्स, डिमैट अकाउंट में मौजूद शेयर और कुछ वाहन शामिल हैं। यह कार्रवाई PMLA की धारा 17 के तहत की गई।

कौन है शशांक चोपड़ा?

ED की जांच ACB/EOW रायपुर की एक FIR के आधार पर शुरू हुई थी, जो मोक्शित कॉर्पोरेशन और छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) और स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (DHS) के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की गई थी। आरोप है कि शशांक चोपड़ा ने इन अफसरों के साथ मिलकर टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर की, फर्जी डिमांड रेज की गई और मेडिकल उपकरण तथा रिएजेंट्स को जरूरत से कहीं ज्यादा कीमत पर सप्लाई किया।

ED की जांच में सामने आया कि CGMSCL ने मेडिकल उपकरण और रिएजेंट्स की खरीद के लिए जो टेंडर निकाले थे, उन्हें मोक्शित कॉर्पोरेशन ने एक कार्टेल बनाकर और CGMSCL, DHS के अधिकारियों व अन्य फर्मों के साथ मिलीभगत कर हासिल किया। इसके बाद उन्हीं उपकरणों को काफी महंगे दामों पर सरकार को सप्लाई किया गया, जिससे कंपनी ने भारी मुनाफा कमाया और सरकारी खजाने को नुकसान हुआ।

छापेमारी के दौरान ED ने कई अहम दस्तावेज और डिजिटल डिवाइसेज़ भी जब्त किए हैं, जिनसे कई संदिग्ध लेनदेन, दूसरे लोगों से संबंध और अपराध से कमाई गई रकम के इस्तेमाल का खुलासा हुआ है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article