रायपुर

Chhattisgarh: जबरन धर्मांतरण मामले में केरल की दो नन को NIA कोर्ट से मिली राहत, तीनों आरोपियों को जमानत

पिछले सप्ताह हिरासत में ली गई दो नन समेत तीन लोगों को शनिवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की एक विशेष अदालत ने सशर्त जमानत दे दी। तीनों को मानव तस्करी और जबरन धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Image

50 हजार का बॉन्ड और पासपोर्ट जमा करने की शर्त पर मिली जमानत (सांकेतिक तस्वीर)

Chhattisgarh News: मानव तस्करी और जबरन धर्मांतरण के आरोपों में पिछले सप्ताह गिरफ्तार हुईं केरल की दो कैथोलिक नन को शनिवार को जमानत मिल गई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित एनआईए (NIA) कोर्ट ने दोनों नन को 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने उन्हें अपने पासपोर्ट भी अदालत में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। इन दोनों नन, सिस्टर प्रीति मैरी और सिस्टर वंदना फ्रांसिस का संबंध केरल के अलप्पुझा जिले में स्थित सिरो-मालाबार चर्च के अंतर्गत आने वाले "असीसी सिस्टर्स ऑफ मैरी इमैक्युलेट" से है।

खारिज हो चुकी थी एक याचिका

इससे पहले, छत्तीसगढ़ की एक सेशन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि उसे इस मामले की सुनवाई का अधिकार नहीं है, क्योंकि मामला मानव तस्करी से जुड़ा हुआ है और इस पर निर्णय लेने का अधिकार NIA कोर्ट को है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई के बाद उनकी याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। बिलासपुर स्थित इस अदालत शनिवार को यह फैसला सुनाया। कोर्ट के आदेश के बाद दोनों नन की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

क्या है पूरा मामला?

दोनों नन उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अस्पताल में कार्यरत थीं। वे छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से तीन महिलाओं को अपने साथ आगरा ले जा रही थीं। इसी दौरान दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका और उन पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और मानव तस्करी के आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं की शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस ने दोनों ननों और सुकमन मंडावी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article