रायपुर

छत्तीसगढ़ CM का सरप्राइज दौरा; ग्रामीणों को मिली राहत की घोषणाएं, नई बहुओं को जल्द मिलेगा इस योजना का लाभ

सुशासन तिहार के तहत छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने माथमौर गांव का अचानक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों से सीधा संवाद किया और उनसे शासकीय योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि नवविवाहित महिलाओं को भी जल्द महतारी वंदन योजना का फायदा मिलेगा। इस दौरे के दौरान उन्होंने कई अहम घोषणाएं भी की।

Image

सीएम ने गांव वालों से किया संवाद

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के माथमौर गांव सरप्राइज दौरा किया। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत सीएम गुरुवार को अचानक गांव में पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों ेस सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली। साथ ही यह भी कहा कि नई बहुओं को भी जलद् महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। इस मौके पर उनके साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और सचिव डॉ. बसवराजु एस. सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

चौपाल लगाकर की लोगों से बातचीत

सीएम विष्णु देव साय बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक माथमौर गांव में पहुंचे। उन्हें देखकर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के लोगों ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। सीएम ने गांव के बीच महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई। इस दौरान सीएम के आने की खबर मिलते ही कोलियारी और कुवांरपुर पंचायत के सात ही पास के कई गांवो से बड़ी संख्या में लोग माथमौर पहुंच गए। चौपाल की शुरुआत भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों के साथ हुई। सीएम ने गांव के सरपंच से पंचायत के विकास और समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान आसपास से आए गांव के लोगों ने भी अपनी समस्याएं और मांगें सीएम के सामने रखीं।

सरकारी योजनाओं पर ग्रामीणों से लिया फीडबैक

सीएम ने गांव के लोगों से से सीधी बातचीत की और उनसे सरकारी योजनाओं के लाभ की स्थिति जानी। उन्होंने ग्रामीणों से राशन दुकान संचालन, महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति पर फीडबैक लिया। सीएम ने महिलाओं से पूछा कि उन्हें हर महीने 1000 रुपये की योजना की राशि समय पर मिल रही है या नहीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई शादीशुदा महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना का लाभ जल्द मिलेगा। सीएम ने सरपंचों को निर्देश भी दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र परिवारों की सूची भेज दें।

इन जगहों पर बनेंगी नई सड़कें

मुख्यमंत्री ने इस दौरान माथमौर और आसपास के गांवों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि कुवांरपुर में 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र बनेगा। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कई नई सड़कों का निर्माण भी किया जाएगा। जिसमें फुलझर से चंदेला, तिलौली से दर्रीटोला, सनबोरा से पण्डो, कुवांरपुर से गाजर और पटपर टोला से चंदेला तक नई सड़कें बनाई जाएंगी। सीएम ने बताया कि कुवांरपुर में नायब तहसीलदार का कार्यालय बनेगा। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिया कि राजस्व मामलों के लिए बंदोबस्त कैंप लगाया जाएगा। ग्रामीणों को सामाजिक कार्यकर्मों और बैठकों के लिए एक स्थायी सुविधा मिल सकते, इसके लिए उन्होंने माथमौर में सामुदायिक भवन बनाने की भी मंजूरी दी गई।

जनकपुर में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल

सीएम साय ने यह भी जानकारी दी कि जनकपुर में जल्द ही 100 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। इस अस्पताल के बनने से लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना होगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुवांरपुर के उन बच्चों को सम्मानित किया, जो बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास हुए हैं। उन्होंने छात्रों से उनके भविष्य की पढ़ाई और करियर प्लानिंग की भी चर्चा की। साथ ही गांव में स्कूल की व्यवस्था की जानकारी ली।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article