रायपुर

छत्तीसगढ़ में रोजगार के नए आयामः बघेल सरकार चला रही गौठान योजना, सपने साकार कर युवा पा रहे इससे नई पहचान

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2023, 07:43 PM IST

उद्योग (इसी) में प्रतिदिन 6 हजार प्लास्टिक जार तैयार किया जा रहा है, जिसे 17 रूपए प्रति नग के हिसाब से बाजार में बेचा जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर में ही गांव की महिलाओं एवं युवाओं के लिए रोजगार का एक अच्छा अवसर प्राप्त हुआ है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

छत्तीसगढ़ में स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार दिलाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर संचालित की जा रही ऐसी ही योजनाओं में से एक गौठान योजना के तहत कई गतिविधियों के जरिए युवाओं को रोजगार के नए आयाम हासिल हो रहे हैं। गौठानों में बने रीपा केंद्र युवाओं के सपनों को साकार कर रहे हैं, जबकि दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत अंजोरा (ख) में युवाओं को रोजगार के साथ नई पहचान मिल रही है।

दुर्ग विकासखण्ड के अंजोरा (ख) में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) में महिलाएं एवं युवा पहली बार प्लॉस्टिक जार एवं बेकरी उत्पादन का काम कर रही है। गांवों को उत्पाद का केन्द्र और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है यह योजना। यह योजना अब ग्रामीण परिदृश्य में एक सकारात्मक बदलाव लाने लगी है।

घरेलू कामों में व्यस्त रहने वाली महिलाएं अपने दम पर सफलता की नई कहानियां लिख रही हैं। स्थानीय स्तर पर काम मिलने से महिलाओं और युवाओं को अब दूर जाना नही पड़ेगा। लगभग 2 करोड़ रूपए की लागत से तैयार रीपा ग्रामीण लोगों के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध करा रहा है।

महिलाओं और युवाओं द्वारा अंजोरा में प्लास्टिक बाटल, प्लास्टिक जार एवं बेकरी बनाने का काम किया जा रहा है, जिसमें ब्रेड व पाव तैयार किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित भी किया गया है। ब्रेड बनाने एवं कटिंग के लिए शासन द्वारा मशीन प्रदान की गई है। भविष्य में आईसक्रीम कोन बनाने के लिए मशीन लगाई जाएगी।

उद्योग (इसी) में प्रतिदिन 6 हजार प्लास्टिक जार तैयार किया जा रहा है, जिसे 17 रूपए प्रति नग के हिसाब से बाजार में बेचा जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर में ही गांव की महिलाओं एवं युवाओं के लिए रोजगार का एक अच्छा अवसर प्राप्त हुआ है। इनके उत्पादन हेतु प्रशासन द्वारा आवश्यक मशीनें रीपा स्थल पर उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही क्षेत्र की मांग के अनुरूप निकट भविष्य में रीपा केंद्र में प्लास्टिक से बनने वाले नए उत्पादों को भी स्थान दिया जाएगा।

यूनिट से आसपास के क्षेत्र के कुल 21 लोगों को रोज़गार का अवसर प्रदान किए गए हैं। रीपा के संचालन से महिला समूह की सभी सदस्य बेहद ही खुश है एवं अतिरिक्त आय प्राप्त कर अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ साथ परिवार की आर्थिक गतिविधियों में भी अपना हाथ बंटा रही है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article