रायपुर

भूपेश बघेल ने खटखटाया SC का दरवाजा, CBI-ED से जुड़ा है मामला; सोमवार को होगी सुनवाई

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बता दें कि भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल ने सीबीआई और ईडी की जांच शक्तियों और अधिकार क्षेत्र को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी।

Image

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फोटो साभार: @bhupeshbaghel)

Photo : Twitter

Liquor Scam Case: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बता दें कि भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल ने सीबीआई और ईडी की जांच शक्तियों और अधिकार क्षेत्र को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है। इस मामले की सोमवार को सुनवाई होगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी।

भिलाई से चैतन्य की हुई थी गिरफ्तारी

चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 18 जुलाई को दुर्ग जिले के भिलाई शहर में उनके घर की तलाशी के बाद गिरफ्तार किया था। भिलाई में भूपेश बघेल और चैतन्य भिलाई एक ही निवास में रहते हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ की एक विशेष अदालत ने चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले से जुड़े एक धनशोधन मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ईडी ने एक बयान में दावा किया था कि चैतन्य ने शराब ‘घोटाले’ से हुई एक हजार करोड़ रुपये से ज़्यादा की 'अपराधिक कमाई' का 'प्रबंधन' किया और अपनी रियल एस्टेट परियोजना के विकास के लिए 16.7 करोड़ रुपये का इस्तेमाल किया। ईडी ने कहा था कि चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपये की अपराधिक आय प्राप्त हुई थी। यह पाया गया कि उन्होंने उक्त नकद राशि (अपराध की आय) का इस्तेमाल अपनी ‘रियल एस्टेट’ परियोजना के विकास में किया था।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article